MS धोनी के संन्यास पर लता मंगेशकर ने किया भावुक पोस्ट, टीम इंडिया के लिए गाया गाना

World Cup 2019 Lata Mangeshkar Supports MS Dhoni: वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) में एमएस धोनी (MS Dhoni) के प्रदर्शन को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से उनके संन्यास की खबरें आ रही है। इसी बीच महान गायिका और 'स्वर कोकिला' के नाम से मशहूर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने धोनी का समर्थन किया है।;

Update: 2019-07-11 13:32 GMT

World Cup 2019 Lata Mangeshkar Supports MS Dhoni 

वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) में एमएस धोनी (MS Dhoni) के प्रदर्शन को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से उनके संन्यास की खबरें आ रही है। हालांकि विराट कोहली ने साफ किया कि अभी इसके बारे में धोनी ने उनसे बात नहीं की है। इसी बीच महान गायिका और 'स्वर कोकिला' के नाम से मशहूर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने धोनी का समर्थन किया है।



लता मंगेशकर ने पूर्व कप्तान से अनुरोध किया है कि वे संन्यास पर विचार न करें क्योंकि टीम इंडिया को उनकी और उनके खेल की आवश्यकता है। आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों टीम इंडिया की हार के बाद लता मंगेशकर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि नमस्कार एमएस धोनी जी। आजकल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आप के खेल की जरुरत है और ये मेरी भी रिक्वेस्ट है कि संन्यास का विचार भी आप मन में मत लाइए।

लता मंगेशकर ने टीम इंडिया के लिए गाया गाना

इसके अलावे न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया को प्रोत्साहित करते हुए लता मंगेशकर ने गुलजार द्वारा लिखा गया गीत 'आकाश के उस पार भी' मेन इन ब्लू को समर्पित किया है। उन्होंने लिखा है कि कल भले ही हम जीत ना पाए हो लेकिन हम हारे नहीं हैं। गुलजार साहब का क्रिकेट के लिए लिखा ये गीत मैं हमारी टीम को समर्पित करती हूं।



एमएस धोनी का संन्यास

अटकलें लगाई जा रही हैं कि एमएस धोनी विश्व कप 2019 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। हालांकि अभी तक 50 ओवर के प्रारूप से धोनी के रिटायर होने का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लता मंगेशकर के अलावा भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी सेमीफाइनल में एमएस धोनी की पारी का बचाव किया। उन्होंने कहा कि धोनी अभी भी खेल के सबसे महान फिनिशरों में से एक हैं। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News