Fact Check : एमएस धोनी के रिटायरमेंट की खबर फेक, BCCI ने जारी किया बयान

Ms Dhoni Retirement: विराट कोहली के एक ट्वीट के बाद यह खबर आग की तरह फैल गई है कि एमएस धोनी संन्यास ले सकते हैं। इसी बीच चीफ सलेक्टर एमएसके प्रसाद धोनी के संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है।;

Update: 2019-09-12 12:04 GMT

Ms Dhoni Retirement विराट कोहली के एक ट्वीट के बाद यह खबर आग की तरह फैल गई है कि एमएस धोनी संन्यास ले सकते हैं। कोहली के ट्वीट के तुरंत बाद ऐसी अटकलें थीं कि धोनी गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि चीफ सलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कहा कि धोनी के संन्यास को लेकर उनका कोई इरादा नहीं है।



एमएसके प्रसाद ने कहा कि धोनी के संन्यास पर अभी कोई जानकारी नहीं है। इस तरह की खबरें गलत है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एमएस धोनी के करीबी सूत्रों के मुताबिक धोनी इस समय अमेरिका में हैं और 16 सितंबर को भारत लौटने वाले हैं।

बता दें कि एमएस धोनी 2019 क्रिकेट विश्व कप के बाद से भारत के लिए नहीं खेले हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए उन्होंने खुद को अनुपलब्ध बताया था। एमएस धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए खुद को अनुपलब्ध बताया है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News