Yuvraj Singh पर FIR दर्ज, मुश्किल में पड़ सकते हैं क्रिकेटर युवराज सिंह
Yuvraj Singh : युवराज सिंह और रोहित शर्मा के बीच हुई लाइव वीडियो के बाद उठा। युवराज सिंह ने इस वीडियो में साथ क्रिकेटर चहल को लेकर एक जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया, जिसके बाद वह लोगों के निशाने पर आ गए। युवराज सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ, और लोगों ने युवराज सिंह माफी मांगो हैशटैग के साथ ट्वीट किए।;
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह पर हरियाणा के हिसार में रहने वाले एक शख्स ने एफआईआर दर्ज करवाई है, खबर के मुताबिक युवराज सिंह अगर इसमें दोषी पाए जाते हैं तो मुश्किल में पड़ सकते। युवराज सिंह कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए थे, लोगों ने युवराज सिंह के खिलाफ माफी मांगो हैशटैग भी चलाया था।
हरियाणा के हिसार में रहने वाले एक व्यक्ति जो दलित अधिकार वर्कर भी है, उन्होंने युवराज सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस में शिकायत करने वाले शख्स का नाम रजत है, और वह पेशे से वकील हैं।
युवराज सिंह ने किया जातिसूचक शब्द का प्रयोग
दरअसल ये विवाद युवराज सिंह और रोहित शर्मा के बीच हुई लाइव वीडियो के बाद उठा। युवराज सिंह ने इस वीडियो में साथ क्रिकेटर चहल को लेकर एक जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया, जिसके बाद वह लोगों के निशाने पर आ गए। युवराज सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ, और लोगों ने युवराज सिंह माफी मांगो हैशटैग के साथ ट्वीट किए।
Also Read - Video : शेन वार्न की ये चमत्कारी गेंद, बल्लेबाज ही नहीं अंपायर के भी उड़ गए थे होश
शिकायतकर्ता के अनुसार रोहित शर्मा को इस बात पर अप्पति दिखानी थी, लेकिन इसके उलट वह हंस रहे थे। शिकायत में दलित समुदाय की भावनाओं को आहत पहुंचाने की बात कही गई है।
युवराज सिंह के खिलाफ इस मामले की होगी जांच
हांसी के SP ने कहा कि इसके लिए रिपोर्ट सिटी डीएसपी को दी गई है, मामले की जांच के बाद कुछ कहा जाएगा। युवराज सिंह के सामने गुनहगार पाए जाने के बाद मुसीबत खड़ी हो सकती है। आपको बता दें कि युवराज सिंह को लोगों ने तब भी घेरा था, जब उन्होंने कोरोना संकट के दौरान पाकिस्तान के क्रिकेटर शाहिद अफरीदी फाउंडेशन को डोनेशन देने की अपील की थी।