पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन, अपने विला में बेसुध पाए गए
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। क्रिकेटर शेन वॉर्न 52 साल के थे।;
Former Australian Cricketer Shane Warne Dies: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। क्रिकेटर शेन वॉर्न 52 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर शेन वॉर्न अपने विला में मौजूद थे और उन्हें बेसुध पाया गया है। वॉर्न के प्रबंधन ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया आउटलेट फॉक्स स्पोर्ट्स को दिए एक बयान में निधन की पुष्टि की है। शेन वार्न अपने विला में बेसुध पाए गए थे। डॉक्टरों के बहुत प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने शेन वॉर्न के निधन पर शोक जताया है। वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि यह विश्वास नहीं कर सकता। महान स्पिनरों में से एक, स्पिन को कूल बनाने वाले सुपरस्टार शेन वार्न नहीं रहे। जीवन बहुत नाजुक है, लेकिन इसे थाह पाना बहुत मुश्किल है। दुनिया भर में उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।
शेन वॉर्न के नाम है मुरलीधरन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद शेन वॉर्न के नाम सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है। शेन वॉर्न ने 1992 में भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। 1992 से 2007 तक शेन वार्न ने 145 टेस्ट मैच खेले थे। 145 टेस्ट मैचों में वार्न ने 25.41 की गेंदबाजी औसत से 708 विकेट चटकाए। वहीं श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट लेकर पहले स्थान पर थे। शेन वॉर्न ने 194 वनडे क्रिकेट मैच में साल 1993 से 2005 तक 293 विकेट लिए थे। वर्ष 1999 में आस्ट्रेलिया ने क्रिकेट विश्व कप जीता था। इसमें वॉर्न का अहम योगदान था।