RP सिंह दूसरी बार बने पिता, बेबी बॉय ने लिया जन्म
RP Singh : आरपी सिंह और उनकी पत्नी देवांशी दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं, उनके घर बेबी बॉय ने जन्म लिया है। रूद्र प्रताप सिंह ने 1 दिसम्बर 2012 को देवांशी पोपट संग शादी की थी;
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रूद्र प्रताप सिंह (RP Singh) के घर नन्हा मेहमान आया है। दरअसल आरपी सिंह दूसरी बार पिता बने हैं, और इस बात की जानकारी पूर्व क्रिकटर (former cricketer) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी।
आरपी सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए भगवान् का शुक्रिया अदा किया, और हर हर महादेव ओम नम शिवाय लिखकर आशीर्वाद लिया। इस पर उनके चाहने वालों ने उन्हें बधाइयां दी। आपको बता दें कि रूद्र प्रताप सिंह और उनकी बीवी देवांशी सिंह का ये दूसरा बच्चा है, इससे पहले दोनों की एक प्यारी से बच्ची है।
आरपी सिंह के साथी क्रिकेटर रहे और उनके दोस्त इरफान पठान, प्रज्ञान ओझा, आकाश चोपड़ा आदि क्रिकेट जगत के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। आपको बता दें की रूद्र प्रताप सिंह ने 1 दिसम्बर 2012 को देवांशी पोपट संग शादी की थी।
With the grace of God, @DevanshiS_ and I are delighted to announce the birth of our baby boy. #ॐ_नमः_शिवाय #HarHarMahadev
— R P Singh रुद्र प्रताप सिंह (@rpsingh) September 3, 2020