Gandhi Jayanti 2019: गांधी जयंती पर गौतम गंभीर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को ऐसे किया याद
Gandhi Jayanti 2019: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 150वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी जी को श्रद्धांजलि दी जाती है और उन्हें याद किया जाता है। पीएम मोदी नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजघाट पर श्रद्धांजलि दी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भाजपा नेता गौतम गंभीर ने भी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी है।;
Gandhi Jayanti 2019 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 150वीं जयंती मनाई जा रही है। भारत ही नहीं विदेशों में भी गांधी जयंती को अहिंसा के पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी जी को श्रद्धांजलि दी जाती है और उन्हें याद किया जाता है। पीएम मोदी नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजघाट पर श्रद्धांजलि दी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भाजपा नेता गौतम गंभीर ने भी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी है।
स्वतंत्रता एक जन्म की भांति है. जब तक हम पूर्णतः स्वतन्त्र नहीं हो जाते, तब तक हम परतंत्र ही रहेंगे". देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को 150वीं जयंती पर नमन.#GandhiJayanti pic.twitter.com/Dx1M8qufdq
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) October 2, 2019
गौतम गंभीर ने एक वीडियो शेयर करते हुए महात्मा गांधी को याद किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि स्वतंत्रता एक जन्म की भांति है। जब तक हम पूर्णतः स्वतन्त्र नहीं हो जाते, तब तक हम परतंत्र ही रहेंगे। देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को 150वीं जयंती पर नमन।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App