Glenn Maxwell और Vini Raman से जुड़े 21 सवाल, जिनका जवाब खुद विन्नी ने दिया

Glenn Maxwell Girlfriend: ग्लेंन मैक्सवेल को मानसिक बीमारी से उबारने में मदद करने विनि रमन ने मदद की थी। दोनों के बीच प्यार पहले से था और दोनों ने फरवरी में एक दूसरे से सगाई कर ली, इसके एक महीने बाद दोनों ने एक बार फिर हिन्दू रीतीरिवाजों के साथ सगाई की थी।;

Update: 2020-04-11 13:44 GMT

ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेंन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने भारतीय मूल की विनि रमन से इसी वर्ष सगाई की है। ग्लेंन मैक्सवेल और विनि रमन (Glenn Maxwell Girlfriend) एक दूसरे को 2 साल 4 महीनों से डेट कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि दोनों पहली बार दिसंबर 2013 में मिले थे, इस बात की जानकारी खुद विन्नी ने दी। विनि रमन ने ग्लेन मैक्सवेल को लेकर बताया कि ग्लेन को उनके मुकाबले जल्दी गुस्सा आ जाता हैं, वहीं विन्नी अधिक सेंसिटिव हैं।

दरअसल विन्नी ने ग्लेंन मैक्सवेल और खुद से जुड़े करीब 21 सवालों के जवाब दिए। इसमें उन्होंने बताया कि ग्लेंन मैक्सवेल उनसे 4 वर्ष 5 महीने बड़े हैं। सबसे पहले बिस्तर पर कौन सो जाता है, इस सवाल पर विनि रमन ने ग्लेंन मैक्सवेल का नाम लिया। चलिए देखते हैं विन्नी और ग्लेंन से जुड़े वो 21 सवाल, जिनका जवाब खुद विनि रमन ने दिया और सोशल मीडिया पर शेयर किया। 


ऑस्ट्रेलियाई आल राउंडर क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड विनि रमन ने ही ग्लेन मैक्सवेल को मानसिक थकावट से उबरने में मदद की थी, जैसा आप जानते हो कि ग्लेन मैक्सवेल पिछले वर्ष कई महीनों से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम से दूर चल रहे थे क्योंकि उन्हें मानसिक और शारीरिक थकावट महसूस हो रही थी। मैक्सवेल ने इस परेशानी से वापसी की और एक बार फिर मैदान पर आए थे लेकिन फिर उन्हें क्रिकेट से दूरी बनानी पड़ी थी।

ग्लेंन मैक्सवेल को मानसिक बीमारी से उबारने में मदद करने विनि रमन ने मदद की थी। दोनों के बीच प्यार पहले से था और दोनों ने फरवरी में एक दूसरे से सगाई कर ली, इसके एक महीने बाद दोनों ने एक बार फिर हिन्दू रीतीरिवाजों के साथ सगाई की थी।

Tags:    

Similar News