IPL 2020: बिग बैश लीग से किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आ रही है खुशी की खबर

IPL 2020: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेंन मैक्सवेल बिग बैश लीग में धूम मचा रहे हैं। ग्लेन मैक्सवेल का मानना है कि मेन्टल हेल्थ इशू के कारण ब्रेक लेना उनके लिए फायदेमंद रहा है। ग्लेन मैक्सवेल बिग बैश लीग में मेलबॉर्न स्टार्स के कप्तान है।;

Update: 2020-01-11 14:25 GMT

ऑस्ट्रेलिया के आल राउंडर खिलाड़ी ग्लेंन मैक्सवेल बिग बैश लीग 2020 में धूम मचा रहे हैं। ग्लेंन मैक्सवेल गेंदबाजों की खूब धुनाई कर रहे हैं जिसका श्रेय ग्लेंन मैक्सवेल 2 महीने पहले क्रिकेट से ब्रेक लेने को बता रहे हैं। 

अब ग्लेन मैक्सवेल का क्रिकेट से लिया गया ब्रेक उन्हें फायदा पहुंचा रहा है। इस तूफानी बल्लेबाज का बल्ला बिग बैश लीग में खूब चल रहा है। ग्लेंन मैक्सवेल BBL में मेलबोर्न स्टार्स टीम के कप्तान है। उनकी टीम इस सीजन में अभी तक 8 में से 7 जीत के साथ पहले स्थान पर है। ग्लेंन मैक्सवेल खुद रन स्कोरर के मामले में दूसरे नंबर पर है। ग्लेंन मैक्सवेल ने कल हुए मुकाबले में भी मात्र 45 गेंदों में ताबड़तोड़ 83 रन बना डाले। इस पारी में मैक्सवेल ने 7 छक्के जड़े थे। 

आगामी आईपीएल 2020 के लिए किंग्स 11 पंजाब ने सबसे अधिक की बोली लगाकर ऑस्ट्रेलिया के ग्लेंन मैक्सवेल को अपनी टीम में शामिल किया है। किंग्स 11 पंजाब ने मैक्सवेल को 10 करोड़ 75 लाख रुपये में ख़रीदा है। हालांकि ग्लेंन मैक्सवेल पहले भी आईपीएल में किंग्स 11 पंजाब टीम की कप्तानी कर चुके हैं। इस बार ग्लेंन मैक्सवेल को लेकर किंग्स 11 पंजाब काफी उत्साहित होगी क्योंकि जब से मैक्सवेल मेन्टल हेल्थ के कारण लिए गए ब्रेक से लौटे हैं तब से मैक्सवेल का बल्ला खूब धूम मचा रहा है। 

इससे पहले ग्लेंन मैक्सवेल ने करीब 2 महीने पहले श्रीलंका के विरुद्ध तीसरे मैच से पहले कहा था कि वो मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं और इसी कारण वो क्रिकेट से थोड़े समय के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं। ग्लेंन मैक्सवेल के इस फैसले का दुनिया भर के कई क्रिकेटरों ने सराहा था। 

 

Tags:    

Similar News