ICC Test Ranking 2019 : आईसीसी टेस्ट रैंकिंग 2019 की लिस्ट, विराट पर खतरा, स्मिथ ने लगाई लंबी छलांग
ICC Test Ranking 2019 () ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) लेटेस्ट आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों (ICC Test Rankings) की रैंकिंग में एक स्थान की छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गए जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपना नंबर एक स्थान बरकरार रखा है।;
ICC Test Rankings (आईसीसी टेस्ट रैंकिंग) ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) लेटेस्ट आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों (ICC Test Rankings) की रैंकिंग में एक स्थान की छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गए जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपना नंबर एक स्थान बरकरार रखा है। स्टीव स्मिथ ने एजबेस्टन में पहले एशेज टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 144 और दूसरी पारी में 142 रनों की पारी खेली।
इस शानदार पारी की बदौलत स्टीव स्मिथ भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल किया। विराट कोहली 922 अंकों के साथ आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले नंबर पर काबिज है जबकि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन 913 अंकों के साथ दूसरे, स्टीव स्मिथ 903 अंकों के साथ तीसरे और चेतेश्वर पुजारा 881 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है।
विराट कोहली की बादशाहत पर खतरा
बता दें कि इस समय पहले स्थान पर काबिज विराट कोहली और तीसरे स्थान पर चल रहे स्टीव स्मिथ के बीच सिर्फ 19 अंकों का फासला है। 14 से 18 अगस्त के बीच लॉर्ड्स में खेले जाने वाले एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में अगर स्टीव स्मिथ अपने इसी फॉर्म को जारी रखते हैं तो वह कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं। हालांकि भारतीय टीम भी अपना अपना पहला टेस्ट मैच 22 अगस्त से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी।
टॉप 10 टेस्ट बल्लेबाज
Rank | (+/-) | Player | Team | Points | Average | Highest Rating |
1 | (-) | Virat Kohli | India | 922 | 53.76 | 937 v Eng at Southampton 2018 |
2 | (-) | K Williamson | NZ | 913 | 53.38 | 915 v Ban at Hamilton 2019 |
3 | (+1) | Steve Smith | Aus | 903 | 62.96 | 947 v SA at Durban 2018 |
4 | (-1) | C Pujara | India | 881 | 51.18 | 888 v SL at Nagpur 2017 |
5 | ( - ) | Henry Nicholls | NZ | 778*! | 45.75 | 778 v Ban at Wellington 2019 |
6 | (+1) | Joe Root | Eng | 741 | 48.94 | 917 v Aus at Trent Bridge 2015 |
7 | (-1) | David Warner | Aus | 721 | 47.55 | 880 v NZ at Perth 2015 |
8 | ( - ) | Aiden Markram | SA | 719* | 43.80 | 759 v Aus at Johannesburg 2018 |
9 | ( - ) | Q de Kock | SA | 718 | 39.31 | 802 v NZ at Hamilton 2017 |
10 | ( - ) | Faf du Plessis | SA | 702 | 42.95 | 734 v India at Centurion 2018 |
गेंदबाजी टेस्ट रैंकिंग
गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस पहले स्थान पर बने हुए हैं। कमिंस ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट में सात विकेट लिए थे। पैट कमिंस के बाद साउथ अफ्रीका के कैगिसो रबाडा दूसरे, इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन तीसरे, साउथ अफ्रीका के वर्नोन फिलेंडर चौथे और न्यूजीलैंड के नील वैगनर पांचवें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन पहले एशेज टेस्ट में 9 विकेट लेने के बाद छह स्थानों की छलांग लगाते हुए 13वें स्थान पर पहुंच गए।
Rank | (+/-) | Player | Team | Points | Average | Highest Rating |
1 | ( - ) | Pat Cummins | Aus | 898*! | 21.64 | 898 v Eng at Edgbaston 2019 |
2 | (+1) | K Rabada | SA | 851 | 21.77 | 902 v Aus at Port Elizabeth 2018 |
3 | (-1) | J Anderson | Eng | 831 | 26.94 | 903 v India at Lord's 2018 |
4 | ( - ) | V Philander | SA | 813 | 21.64 | 912 v India at Johannesburg 2013 |
5 | ( - ) | Neil Wagner | NZ | 801! | 27.51 | 801 v Ban at Wellington 2019 |
6 | ( - ) | R Jadeja | India | 794 | 23.68 | 899 v Aus at Ranchi 2017 |
7 | ( - ) | Trent Boult | NZ | 787 | 27.54 | 825 v Eng at Lord's 2015 |
8 | ( - ) | Jason Holder | WI | 770* | 27.69 | 778 v Eng at Antigua 2019 |
9 | ( - ) | M Abbas | Pak | 770* | 18.86 | 838 v NZ at Abu Dhabi 2018 |
10 | ( - ) | R Ashwin | India | 763 | 25.43 | 904 v Eng at Mumbai 2016 |
इंग्लिश पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड जो मैच के दौरान 100 एशेज विकेट लेने वाले 19वें गेंदबाज बन गए, दो स्थान की छलांग लगाते हुए 16वें स्थान पर पहुंच गए। नाथन लियोन ने अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 898 रेटिंग अंक हासिल किए, इसके साथ ही ग्लेन मैकग्राथ और शेन वार्न के बाद पिछले 50 वर्षों में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्याद रेंटिंग हासिल करने वाले तीसरे गेंदबाज बने।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App