ICC Test Rankings: World Champion न्यूजीलैंड को पछाड़ कर टीम इंडिया नंबर-1 पर काबिज, 6 महीने बाद की वापसी

भारतीय टीम ने कीवी टीम को 372 रनों से मात दी और ऐतिहासिक जीत अपने नाम दर्ज की। वहीं इसके बाद आईसीसी ने अपनी ताजा टेस्ट रैंकिंग (ICC Test Ranking) की लिस्ट जारी की। इसमें भारत ने न्यूजीलैंड को मातदेकर नंबर-वन का ताज हासिल किया।;

Update: 2021-12-06 09:37 GMT

खेल। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium, Mumbai) में भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने कीवी टीम को 372 रनों से मात दी और ऐतिहासिक जीत अपने नाम दर्ज की। वहीं इसके बाद आईसीसी ने अपनी ताजा टेस्ट रैंकिंग (ICC Test Ranking) की लिस्ट जारी की। इसमें भारत ने न्यूजीलैंड को मातदेकर नंबर-वन का ताज हासिल किया।

सबसे अहम ये है कि भारतीय टीम ने ये उपलब्धि मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप विनर न्यूजीलैंड को हराकर हासिल की। इसके बाद अब आईसीसी रैंकिंग में भारत कुल 124 प्वाइंट के साथ नंबर वन पर काबिज है। जबकि न्यूजीलैंड के 121 प्वाइंट हैं।

लगभग 6 महीने के बाद भारतीय टीम की नंबर वन पॉजिशन पर वापसी हुई है। बता दें कि जून में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के हाथों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब गंवा दिया था। अब भारत ने उसी कीवी टीम को नंबर वन की पॉजिशन से हटाकर खुद की जगह बना ली है।

न्यूजीलैंड को जीत के लिए करना होगा इंतजार

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने कीवी टीम को 540 रन का लक्ष्य दिया था। जिसे मेहमान टीम हासिल नहीं कर पाई और 167 रन बनाकर पूरी टीम का सूपड़ा साफ हो गया। भारतीय टीम की इस जीत से न्यूजीलैंड टीम का भारत की सरजमीन पर सीरीज जीतने का पिछले 33 साल पुराना सपना मौजूदा वक्त में सपना ही रह गया। अब उसे सीरीज जीतने के लिए और लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

Tags:    

Similar News