ICC World Cup 2019: वर्ल्ड कप 2019 से पहले इंग्लैंड को लगा झटका, इस क्रिकेटर पर लगा बैन

ICC World Cup 2019: वर्ल्ड कप 2019 से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड की विश्व कप टीम में चुने गए एलेक्स हेल्स (Alex Hales) को प्रतिबंधित ड्रग्स लेने का दोषी पाया गया है।;

Update: 2019-04-27 07:19 GMT

ICC World Cup 2019

इंग्लैंड की विश्व कप टीम में चुने गए एलेक्स हेल्स (Alex Hales) को प्रतिबंधित ड्रग्स लेने के आरोप में क्रिकेट से तीन सप्ताह के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। इंग्लैंड के अखबार द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार हेल्स अपने करियर में दूसरी बार डोप टेस्ट में फेल हुए हैं जिसकी वजह से वह 21 दिनों का बैन झेल रहे हैं।

इतना ही नहीं उस पर वार्षिक वेतन का पांच प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी के नियम के मुताबिक अगर कोई खिलाड़ी पहली बार प्रतिबंध पदार्थ सेवन के मामले में दोषी पाया जाता है, तो उसे कोई सजा नहीं होती है।

हालांकि ईसीबी के नियमों के तहत दूसरी बार दोषी पाए जाने पर स्वत: ही सभी क्रिकेट खेलने से 21 दिनों का बैन लग जाता है। जबकि तीसरी बार दोषी पाए जाने पर 12 महीने का बैन लगता है। हालांकि इस मामले को लेकर इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बता दें कि इससे पहले सितंबर 2017 में एक ब्रिस्टल नाइट क्लब के बाहर हुए विवाद में शामिल होने पर एलेक्स हेल्स और बेन स्टोक्स पर जुर्माना के साथ ही निलंबित भी कर दिया गया था। 30 वर्षीय बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने इंग्लैंड के लिए 70 एकदिवसीय मैचों में छह शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं। उन्हें वर्ल्ड कप 2019 के लिए भी टीम में चुना गया है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News