ICC World Cup 2019 IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 'हिटमैन' रोहित शर्मा के निशाने पर ये बड़ा रिकॉर्ड
ICC World Cup 2019 IND vs AUS: रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक के साथ अपने आईसीसी विश्व कप 2019 अभियान की शुरुआत की और भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान के पास रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और उपलब्धि हासिल करने का शानदार मौका है।;
ICC World Cup 2019 IND vs AUS
रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक के साथ अपने आईसीसी विश्व कप 2019 अभियान की शुरुआत की और भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान के पास रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और उपलब्धि हासिल करने का शानदार मौका है।
रोहित को एकदिवसीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 रन पूरे करने के लिए महज 20 रनों की आवश्यकता है और ऐसा करते ही वह सचिन तेंदुलकर, विव रिचर्ड्स और डेसमंड हेन्स के बाद ऐसा करने वाले चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे।
इतना ही नहीं अगर रोहित रविवार को यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं, तो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 एकदिवसीय रन बनाने वाले सबसे तेज खिलाड़ी भी बन जाएंगे। सचिन तेंदुलकर ने (51), डेसमंड हेन्स ने (59) और सर विव रिचर्ड्स ने 45 पारी खेलकर 2000 रन पूरे किए, जबकि रोहित रविवार को अपनी 37वीं पारी खेलेंगे।
इसके अलावे रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3077 रन बनाए हैं।
रोहित शर्मा के वनडे रन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन
रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले 36 वनडे मैचों में 61.88 की औसत से 1980 रन बना बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 7 अर्धशतक भी लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के बाद रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 45 मैचों में 44.63 की औसत से 1562 रन बनाए हैं।
जिसमें 5 शतक भी शामिल हैं। रोहित शर्मा अबतक अपने वनडे करियर में 207 मैचों में 48.12 की औसत 8132 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 23 शतक और 41 अर्धशतक बनाए हैं। रोहित शर्मा (7) का सचिन तेंदुलकर (9) और विराट कोहली (8) के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा सबसे अधिक शतक है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App