ICC World Cup 2019 IND vs AUS: एक क्लिक में जानिए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच से जुड़ी सारी जानकारी

ICC World Cup 2019 IND vs AUS: विश्व कप (ICC World Cup 2019) के सबसे रोचक मुकाबलें में से एक रविवार को होने वाला है जब भारत ओवल में ऑस्ट्रेलिया (ICC World Cup 2019 IND vs AUS) से भिड़ेगा। एक क्लिक में जानिए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच से जुड़ी सारी जानकारी।;

Update: 2019-06-08 11:34 GMT

ICC World Cup 2019 IND vs AUS

विश्व कप (ICC World Cup 2019) के सबसे रोचक मुकाबलें में से एक रविवार को होने वाला है जब भारत ओवल में ऑस्ट्रेलिया (ICC World Cup 2019 IND vs AUS) से भिड़ेगा। दोनों टीमों ने इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी शुरुआती भिड़ंत में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया और नाथन कूल्टर-नाइल, मिशेल स्टार्क के शानदार प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज पर एक तनावपूर्ण जीत दर्ज की। दूसरी ओर भारत ने साउथ अफ्रीका को साउथम्पटन में छह विकेट से हराकर अपने वर्ल्ड कप अभियान का शानदार शुरुआत किया। इस मैच में रोहित शर्मा और युजवेंद्र चहल ने शानदार प्रदर्शन किया।

मैच की जानकारी (Match Details) (ICC World Cup 2019 IND vs AUS)

दिनांक: 9 जून 2019 (रविवार)

समय: सुबह 10:30 बजे (इंग्लैंड), दोपहर 03:00 बजे (भारत) और शाम 7.30 बजे (ऑस्ट्रेलिया)

स्थान: केनिंग्टन ओवल, लंदन।

मौसम का हाल (Weather Report) (ICC World Cup 2019 IND vs AUS)

लंदन में रविवार को बादल छाए रहने के आसार हैं, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है यह है कि बारिश की सिर्फ 10% संभावना है। रविवार को पूरे मैच होने की उम्मीद है। तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

पिच रिपोर्ट (Pitch Report) (ICC World Cup 2019 IND vs AUS)

द ओवल की पिच में सभी के लिए कुछ न कुछ है। इसमें अच्छी गति और उछाल है, ऐसे में तेज गेंदबाज को अच्छा खासा मदद मिल सकता है। यदि सूरज की रौशनी कम रहती है तो हम एक हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद कर सकते हैं।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया ओवरऑल रिकॉर्ड (ICC World Cup 2019 IND vs AUS)

कुल मैच खेले- 136

भारत जीता- 49

ऑस्ट्रेलिया जीता- 77

कोई परिणाम नहीं- 10

वर्ल्ड कप में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड (ICC World Cup 2019 IND vs AUS)

कुल मैच खेले गए- 11

भारत जीता- 03

ऑस्ट्रेलिया जीता- 08

इंग्लैंड में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड (ICC World Cup 2019 IND vs AUS)

कुल मैच खेले- 03

भारत जीता- 01

ऑस्ट्रेलिया जीता- 02

लाइव कवरेज (Live coverage) (ICC World Cup 2019 IND vs AUS)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच को स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1HD, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 HD हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ और स्टार स्पोर्ट्स 1 बांग्ला पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। जबकि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व कप मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। इसके अलावे आप haribhoomi.com पर लाइव अपडेट भी देख सकते हैं। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News