ICC World Cup 2019: वर्ल्ड कप 2019 में ये भारतीय क्रिकेटर्स हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि, कोहली की निगाहें 'विराट' रिकॉर्ड पर

ICC World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 (ICC World Cup 2019) का 12वां संस्करण इंग्लैंड एंड वेल्स (World Cup 2019 In England) में 30 मई से 14 जुलाई 2019 तक खेला जाएगा। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन कौन से भारतीय खिलाड़ी वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।;

Update: 2019-05-23 05:28 GMT

ICC World Cup 2019

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 (ICC World Cup 2019) का 12वां संस्करण इंग्लैंड एंड वेल्स (World Cup 2019 In England) में 30 मई से 14 जुलाई 2019 तक खेला जाएगा। विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली टीम इंडिया (World Cup 2019 Indian Team) वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) में 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत को इंग्लैंड में विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। विराट कोहली की कप्तानी में पिछले कुछ वर्षों में टीम इंडिया ने घर और बाहर अच्छा प्रदर्शन किया है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन कौन से भारतीय खिलाड़ी वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) में उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।


वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) में भारतीय खिलाड़ी (World Cup 2019 Indian Players) हासिल कर सकते हैं ये बड़ी उपलब्धि 

1. कुलदीप यादव (87) और जसप्रीत बुमराह (85) एकदिवसीय क्रिकेट में 100 विकेट के करीब हैं। दोनों ने क्रमशः 44 और 49 एकदिवसीय मैच खेले हैं। दोनों के पास 56 मैचों में मोहम्मद शमी द्वारा लिए गए सबसे तेज 100 वनडे विकेट के मौजूदा भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ने का एक अच्छा मौका है।

2. एमएस धोनी अबतक 341 वनडे मैच खेल चुके हैं। यदि धोनी इस विश्व कप में कम से कम नौ मैच खेलते हैं, तो वह 350 वनडे मैच खेलने वाले 10वें खिलाड़ी होंगे और ऐसा कारनामा करने वाले केवल दूसरे भारतीय होंगे।

3. रवींद्र जडेजा अबतक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 397 विकेट ले चुके हैं। ऑलराउंडर को 400 अंतर्राष्ट्रीय विकेट के साथ 7वें भारतीय बनने के लिए तीन और विकेट की आवश्यकता है।

4. विराट कोहली ने भारत के लिए अब तक के सभी प्रारूपों में 1973 चौके लगाए हैं। उन्हें 2000 अंतर्राष्ट्रीय चौके मारने वाले 5वें भारतीय बनने के लिए 27 और चौके मारने की जरूरत है। इसके अलावे कोहली ने अब तक 189 अंतर्राष्ट्रीय छक्के मारे हैं और उन्हें 200 अंतर्राष्ट्रीय छक्के जड़ने के लिए 7वें खिलाड़ी बनने के लिए 11 और छक्के की जरूरत है।


5. विराट कोहली अबतक अपने एकदिवसीय करियर में 10,843 रन बना चुके हैं। कोहली को 12000 एकदिवसीय रन पूरे करने के लिए 157 और रनों की आवश्यकता है। और अगर वह अगली 56 पारियों में इन रनों को हासिल करते हैं तो वह ऐसा कारनामा करने वाले सबसे तेज होंगे।

6. विराट कोहली अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अबतक 19,719 रन बना चुके हैं। कोहली को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 20000+ रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बनने के लिए 281 रनों की और आवश्यकता है। अगर वह अगली 40 या उससे कम पारियों में 281 रन बना लेते हैं तो वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन जाएंगे।

7. रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अबतक 11,926 रन बना चुके हैं। रोहित शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 12000+ रन बनाने वाले 9वें भारतीय बनने के लिए 74 रनों की आवश्यकता है। रोहित को वनडे में 700+ चौके लगाने के लिए 8वां भारतीय बनने के लिए एक और चौका मारने की जरूरत है। अबतक वह वनडे में 699 चौके लगा चुके हैं। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News