ICC World Cup 2019: अनुष्का शर्मा से शादी के बाद कितनी बदल गई विराट कोहली की जिंदगी
ICC World Cup 2019: भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय अपनी टीम के साथ वर्ल्ड कप 2019 (ICC World Cup 2019) में भाग लेने के लिए इंग्लैंड में हैं। लंदन में हुए कैप्टंस मीडिया डे में विराट कोहली ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की है।;
ICC World Cup 2019
भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय अपनी टीम के साथ वर्ल्ड कप 2019 (ICC World Cup 2019) में भाग लेने के लिए इंग्लैंड में हैं। सभी भारतीयों की नजर कप्तान कोहली पर टिकी हुई है। टीम इंडिया (World Cup 2019 Team India) को वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया की कई उपलब्धियां दिलवाई है। लंदन में हुए कैप्टंस मीडिया डे में विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में सुधार का श्रेय अनुष्का शर्मा से हुई शादी को दिया। आईसीसी (ICC) द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में विराट कोहली ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की है।
शादी के बाद कप्तान कोहली हुए ज्यादा जिम्मेदार
कप्तान विराट कोहली ने कहा कि शादी के बाद आप ज्यादा जिम्मेदार हो जाते हैं। यह जिंदगी से बहुत अलग जिम्मेदारी होती है। आप चीजों को अच्छे से समझने लगते हैं और इसमें अपने विचार भी डालने लगते हैं। मैं भी काफी जिम्मेदार हुआ हूं। इससे आपको कप्तानी में भी मदद मिलती है। मेरी कप्तानी में भी सुधार हुआ है और व्यक्ति व खिलाड़ी के रूप में भी बदलाव हुआ है।
इस दौरान विराट कोहली से यह भी पूछा गया था कि किस पुराने खिलाड़ी को वह अपनी मौजूदा विश्व कप टीम में चुनेंगे, जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज शेन वार्न को चुना था। बता दें कि विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर 2017 को हुई थी और उसके बाद से दोनों हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।
वर्ल्ड कप 2019 टीम इंडिया
यह पहला विश्व कप है जिसमें विराट कोहली एक कप्तान के रूप में भाग ले रहे हैं और एक बड़ी जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। 5 जून को साउथम्पटन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप अभियान शुरू करने से पहले टीम इंडिया की तैयारियां जोरों पर हैं। कोहली एंड कंपनी मंगलवार को कार्डिफ में दूसरे वॉर्म-अप मैच में बांग्लादेश का सामना करने के लिए तैयार है। हालांकि भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वॉर्म-अप मैच में 6 विकेट से हार मिली थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App