ICC World Cup 2019 Opening Ceremony: जानिए कब, कहां और कैसे देखें आईसीसी विश्व कप 2019 का ओपनिंग सेरेमनी LIVE
ICC World Cup 2019 Opening Ceremony: आईसीसी विश्व कप 2019 ओपनिंग सेरेमनी (ICC World Cup 2019 Opening Ceremony) इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच उद्घाटन मुकाबले से एक दिन पहले बुधवार को लंदन में आयोजित किया जाएगा। क्रिकेट विश्व कप को भव्य बनाने के लिए आईसीसी ने 4,000 प्रशंसकों के लिए लाइव खेल, संगीत और मनोरंजन की व्यवस्था की है।;
ICC World Cup 2019 Opening Ceremony
आईसीसी विश्व कप 2019 ओपनिंग सेरेमनी (ICC World Cup 2019 Opening Ceremony) इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच उद्घाटन मुकाबले से एक दिन पहले बुधवार को लंदन में आयोजित किया जाएगा। क्रिकेट विश्व कप को भव्य बनाने के लिए आईसीसी ने 4,000 प्रशंसकों के लिए लाइव खेल, संगीत और मनोरंजन की व्यवस्था की है।
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ और कॉमेडियन पैडी मैकगिनैस समारोह की मेजबानी करेंगे। महारानी एलिजाबेथ सहित इंग्लैंड के शाही मेहमान के भी उद्घाटन समारोह में रहने की संभावना है। आगे जानिए आईसीसी विश्व कप 2019 ओपनिंग सेरेमनी से जुड़ी सारी जानकारी।
आईसीसी विश्व कप 2019 ओपनिंग सेरेमनी किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?
आईसीसी विश्व कप 2019 ओपनिंग सेरेमनी दूरदर्शन, स्टार स्पोर्ट्स 1 और 2 पर देखा जा सकता है।
आईसीसी विश्व कप 2019 ओपनिंग सेरेमनी कहां आयोजित किया जाएगा?
आईसीसी विश्व कप 2019 ओपनिंग सेरेमनी 29 मई, बुधवार को लंदन के प्रतिष्ठित लंदन मॉल में आयोजित होगा।
आईसीसी विश्व कप 2019 ओपनिंग सेरेमनी किस समय शुरू होगा?
आईसीसी विश्व कप 2019 ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार रात 09:30 बजे से शुरू होगा।
आईसीसी विश्व कप 2019 ओपनिंग सेरेमनी लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
आईसीसी विश्व कप 2019 ओपनिंग सेरेमनी लाइव स्ट्रीमिंग hotstar.com पर देखा जा सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App