IND vs NZ: मुंबई टेस्ट के दौरान कई Records पर अश्विन की नजर, रच सकते हैं ये कीर्तिमान

अश्विन ने अपने 80वें टेस्ट में कुल 6 विकेट अपने नाम किए। जिसके बाद उनके विकेटों की संख्या 419 तक पहुंच गई। अब वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कपिल देव (434) और अनिल कुंबले (619) ही उनसे आगे है।;

Update: 2021-12-02 07:19 GMT

खेल। कानपुर टेस्ट (Kanpur Test) में भारत की तरफ से न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के खिलाफ स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन (R Ashwin) ने बेहतरी प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी धमाकेदार फिरकी की बदौलत बड़ी उपलब्धि हासिल की। वहीं उन्होंने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। साथ ही हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) का भी रिकॉर्ड तोड़ते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में बिशन सिंह बेदी (Bishan singh bedi) को भी पीछे छोड़ दिया।

अश्विन ने अपने 80वें टेस्ट में कुल 6 विकेट अपने नाम किए। जिसके बाद उनके विकेटों की संख्या 419 तक पहुंच गई। अब वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कपिल देव (434) और अनिल कुंबले (619) ही उनसे आगे है।

अश्विन तोड़ सकते हैं हेैडली का रिकॉर्ड

वहीं शुक्रवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में अश्विन कई रिकॉर्ड बना सकते हैं। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज तो बन ही गए हैं लेकिन अगर वह मुंबई टेस्ट में 8 विकेट और ले लेते हैं तो दिग्गज रिचर्ड हैडली को भी पीछे छोड़ सकते हैं। बता दें कि रिचर्ड हैडली ने 14 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा 65 विकेट लिए थे जबकि अश्विन ने अबतक 8 टेस्ट में 58 विकेच अपने नाम किए हैं।

Tags:    

Similar News