Ind Vs Nz 3rd T20: न्यूजीलैंड की वो गलतियां जिसके कारण जीता हुआ मैच हारा

Ind Vs Nz 3rd T20 : भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीत ली है। इसके साथ ही 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त बनायी हुई है। इस मैच में न्यूजीलैंड की हार की कई बड़ी वजह रही। जिसमें सुपर ओवर के दौरान राहुल शर्मा का रन आउट छोड़ना भी बड़ी वजह है।;

Update: 2020-01-29 11:53 GMT

Ind Vs Nz 3rd T20 : भारत बनाम न्यूजीलैंड आज खेले गए तीसरे T20 मुकाबले को शायद ही कोई क्रिकेट प्रशंसक भूल सकता है। आज t20 क्रिकेट इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार सुपर ओवर मैच खेला और उसमें जीत दर्ज की। हालांकि इस मैच भारत के प्रयासों ने कम बल्कि न्यूजीलैंड की गलतियों ने जीत में अधिक अहम भूमिका निभाई है। सुपर ओवर के दौरान पहली गेंद पर न्यूजीलैंड ने रोहित शर्मा को आउट करने का मौका गंवा दिया।

सुपर ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा शॉट मारने के बाद दो रन लेने के लिए दौड़े। दूसरा रन लेने के चक्कर में क्रीज से काफी दूर रह गए। तब तक गेंद न्यूजीलैंड के विकेटकीपरटिम सेइफर्ट के दस्तानों में पहुंच चुकी थी। लेकिन विकेटकीपर गेंद नहीं पकड़ सके। इससे रोहित शर्मा को रन आउट करने का मौका न्यूजीलैंड ने गंवा दिया। जिसके बाद रोहित शर्मा ने अंतिम दो गेंदों पर छक्के लगाकर मैच जीता दिया।

न्यूजीलैंड सुपर ओवर में हारा

Ind vs Nz 3rd T20: मोहम्मद शमी का आखिरी ओवर

न्यूजीलैंड को जीत के लिए आखिरी ओवर में 9 रन बनाने थे और जिस अंदाज में केन विल्लियम्सन बल्लेबाजी कर रहे थे मानो गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लेंगे। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर ही रॉस टेलर ने छक्का मारा तो न्यूजीलैंड प्रशंसक खुश और भारतीय प्रशंसक मायूस हो गए क्योंकि यहां से जीतने के बारे में किसी ने नहीं सोचा था। लेकिन मैदान पर मौजूद भारतीय खिलाडियों और गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हार नहीं मानी तभी इस हारे मुकाबले को भी जीत लिया।

छक्के के बाद न्यूजीलैंड को जीत के लिए 4 गेंदों में मात्र 2 रन बनाने थे। ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने विल्लियम्सन को आउट कर मैच में उम्मीद जगाई। इसके बाद भारतीय टीम मैच को टाई करवाने में सफल रही। इस ओवर में खराब खेल न्यूजीलैंड की हार का सबसे बड़ा कारण बनी। 


Ind vs Nz 3rd T20: न्यूजीलैंड गेंदबाज

न्यूजीलैंड ने गेंदबाज टीम साउथी को सुपर ओवर के लिए चुना, हालांकि उन्होंने शुरू की चार गेंदें लाजवाब फेंकी लेकिन अंतिम 2 गेंदों पर छक्के खाने बैठे। टीम साउथी को भेजने का निर्णय कप्तान का गलत नहीं था क्योंकि उनके आलावा न्यूजीलैंड के पास कोई भी गेंदबाज नहीं था।

हामिश ने भी भारतीय इनिंग में खूब रन लुटाए थे, रोहित शर्मा ने भी एक ही ओवर में हामिश की खूब धुनाई की थी। रोहित ने हामिश द्वारा फेंके गए छठे ओवर में 26 रन बनाए थे। इनके आलावा टीम के पास कोई अनुभवी गेंदबाज नहीं था जो मैच के सुपर ओवर में ओवर डाल सके। यहां सबसे ज्यादा कमी ट्रेंट बोल्ट की खली क्योंकि अगर वो इस सीरीज का हिस्सा होते तो तय था कि वही इस सुपर ओवर को डालते। 


Ind vs Nz 3rd T20: कॉलिन डी ग्रेंडहोम 

न्यूजीलैंड ने 180 के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरू से सधी हुई बल्लेबाजी कि जिसे अंत में कप्तान विल्लियम्सन ने शानदार रूप दिया। लेकिन गेंदबाज डी ग्रेंडहोम की धीमी बल्लेबाजी न्यूजीलैंड की हार की मुख्य वजह बनी। न्यूजीलैंड टीम में सबसे अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर से पहले टीम में डी ग्रेंडहोम खेलने आए, लेकिन उन्होंने सिर्फ 5 रन बनाए और उसमे भी 12 गेंदे बर्बाद की। इन 12 गेंदों की बर्बादी न्यूजीलैंड की हार की मुख्य वजह बनी। 

 


Tags:    

Similar News