Ind vs SA 1st Test: रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने छक्के लगाने का बनाया नया रिकॉर्ड

Ind vs SA 1st Test: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में पहले टेस्ट के दूसरे दिन (Ind vs SA 1st Test) रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) की जोड़ी ने भारतीय ओपनर के तौर पर एक पारी में सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड बनाया। रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने 317 रनों की साझेदारी में कुल 9 छक्के लगाए, जिसमें रोहित के 6 (Rohit Sharma Sixes In Test) और मयंक के 3 छक्के (Mayank Agarwal Sixes In Test) शामिल है।;

Update: 2019-10-03 09:12 GMT

Ind vs SA 1st Test दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने 317 रनों की ओपनिंग साझेदारी कर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। दोनों बल्लेबाजों की शतकीय पारी की बदौलत पहले टेस्ट में भारत काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने भारतीय ओपनर के तौर पर एक पारी में सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड बनाया।

रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने 317 रनों की साझेदारी में कुल 9 छक्के लगाए, जिसमें रोहित के 6 और मयंक के 3 छक्के शामिल है। इससे पहले 1993/94 में नवजोत सिंह सिद्धू और मनोज प्रभाकर की जोड़ी ने श्रीलंका के खिलाफ 8 छक्के लगाए थे। ये सभी छक्के सिद्धू ने लगाए थे। जबकि वीरेंद्र सहवाग और मुरली विजय की जोड़ी ने 2009/10 में श्रीलंका के खिलाफ 8 छक्के लगाए थे। जिसमें सहवाग ने 7 छक्के और मुरली विजय ने एक छक्का लगाया था।



भारतीय सलामी बल्लेबाजों द्वारा एक पारी में सर्वाधिक छक्के (टेस्ट):

साल 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विजाग में रोहित शर्मा (6) और मयंक अग्रवाल (3) की जोड़ी ने 9 छक्के लगाए 

नवजोत सिंह सिद्धू (8) और मनोज प्रभाकर की जोड़ी ने साल 1993 में श्रीलंका के खिलाफ 8 छक्के लगाए 

 वीरेंद्र सहवाग (7) और मुरली विजय (1) की जोड़ी ने साल 2009 में 8 छक्के लगाए 

इसके अलावे टेस्ट में पहली बार सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे रोहित शर्मा ने भी अपनी 176 रनों की पारी के दौरान 6 छक्के लगाकर एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। एक टेस्ट पारी में एक भारतीय सलामी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित ने वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली। एक टेस्ट पारी में भारतीय सलामी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड नवजोत सिंह सिद्धू के नाम है। सिद्धू ने श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट पारी में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 8 छक्के लगाए थे।

एक टेस्ट पारी में एक भारतीय सलामी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक छक्के

श्रीलंका के खिलाफ नवजोत सिंह सिद्धू ने 8 छक्के लगाए थे

श्रीलंका के खिलाफ वीरेंद्र सहवाग ने 7 छक्के लगाए थे

पाकिस्तान के खिलाफ वीरेंद्र सहवाग ने 6 छक्के लगाए थे

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा ने 6 छक्के लगाए

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में पहले टेस्ट के दूसरे दिन रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने 317 रनों की ओपनिंग साझेदारी कर टेस्ट में भारत के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी के मामले में मुरली विजय और शिखर धवन का रिकॉर्ड भी तोड़ा। मुरली विजय और शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 289 रनों की साझेदारी की थी।

टेस्ट में भारत के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी:

वीनू मांकड़ और पंकज रॉय की जोड़ी ने साल 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ  413 रन बनाए

वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ की जोड़ी ने साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ 410 रन बनाए 

मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने साल 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 317 रन बनाए 

मुरली विजय और  शिखर धवन की जोड़ी ने साल  2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 289 रन बनाए 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News