Independence Day: आज ही के दिन धोनी ने तोड़ा था करोड़ों फैंस का दिल, माही के पोस्ट से मचा था तहलका
आज के दिन यानी 15 अगस्त 2020 को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक संन्यास का ऐलान किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि मुझे शाम 07:29 बजे से रिटायर समझा जाए। पढ़ें पूरी खबर...;
Independence Day: आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस का पर्व पुरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज ही के दिन वर्ष 2020 में भारतीय क्रिकेट फैंस को एक बड़ा झटका लगा था। स्वतंत्रता दिवस 2020 के दिन जब पूरा भारत स्वतंत्रता दिवस का जश्न मन रहा था, तभी एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल तोड़ दिया। यह पोस्ट किसी और का नहीं, बल्कि भारत के पूर्व कप्तान कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की थी। इस पोस्ट के माध्यम से पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। कैप्टन कूल धोनी की तरफ से अचानक आए इस फैसले की उम्मीद किसी भी क्रिकेट फैन को नहीं थी। धोनी का पोस्ट सामने आने के बाद सभी फैंस मायूस हो गए थे।
वीडियो पोस्ट से किया था फैंस का शुक्रिया
माही ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करने के साथ ही लिखा कि इस सफर में आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। शाम 19:29 बजे से मुझे रिटायर्ड समझिए। इस पोस्ट को पढ़कर फैन को भरोसा नहीं हो रहा था कि माही अब अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं दिखेंगे। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में 2019 विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान खेला थी। बता दें कि विश्व कप 2019 से पहले से ही उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज थी और भारत के विश्व कप से बाहर होने के बाद भी यही स्थिति जारी रही। इसके बाद से ही धोनी द्विपक्षीय श्रृंखला के सेट में चयन के लिए अनुपलब्ध रहने लगे।
वनडे में सभी आईसीसी ट्रॉफी जितने वाले इकलौते कप्तान हैं माही
अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे में आईसीसी के सभी प्रमुख खिताब जीतने वाले विश्व के एकमात्र कप्तान हैं। इन्होंने भारत का नेतृत्व करते हुए दक्षिण अफ्रीका में टी20 विश्व कप 2007 भारत में वनडे विश्व कप 2011 और इंग्लैंड में चैम्पियन ट्रॉफी 2013 में खिताब दिलाया था। बता दें कि 2020 में सन्यास लने के बावजूद माही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स के तरफ से खेलते हैं। धोनी ने भारत के साथ साथ चेन्नई सुपर किंग्स को भी पांच बार आईपीएल खिताब दिलाया है।
Also Read: Independence Day 2023: पीएम मोदी ने लाल किले से SC का किया जिक्र, सीजेआई ने हाथ जोड़कर दिया जवाब