Asia Cup 2023: भारत के खिलाफ मैच से पहले बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, Mushfiqur Rahim नहीं होंगे टीम का हिस्सा

एशिया कप में भारत के साथ मुकाबले से पहले बंगला देश को एक बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के प्रमुख खिलाड़ी मुश्फिकुर रहीम अपने बच्चे के जन्म में शामिल होने के लिए बांग्लादेश लौट आए हैं।;

Update: 2023-09-14 06:04 GMT

Asia Cup 2023: एशिया कप में भारत और बांग्लादेश का मुकाबला 15 सितंबर खेला जाना है। इसको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मुशफिकुर रहीम व्यक्तिगत कारणों से यह मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। खबरों की मानें तो मुशफिकुर रहीम श्रीलंका के खिलाफ मैच के तुरंत बाद बांग्लादेश लौट आए थे। बीसीबी (BCB) ने भी इनके परिवार को प्राथमिकता देने के लिए मुश्फिकुर को छुट्टी दे दी है। इसकी जानकारी खुद बीसीबी क्रिकेट संचालन के अध्यक्ष मोहम्मद जलाल यूनुस ने दी है।

पिता बनने वाले हैं मुशफिकुर रहीम

मुशफिकुर रहीम पिता बनने वाले हैं। यही वजह है कि इस स्थिति को देखते हुए, बीसीबी ने इस महत्वपूर्ण समय के दौरान अपने परिवार को प्राथमिकता देने के लिए मुशफिकुर को छुट्टी दी है। बांग्लादेश एशिया कप में अपने दोनों मैच हार कर पहले ही बहार हो चुका है। अगर इस मुकाबले में बंगलादेश की टीम भारत से जीत भी जाती है, तो उसको कोई फायदा नहीं होगा। ऐसे में भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ कुछ नए खिलाड़ियों को आजमा सकती है। खबरों की मानें तो 15 नवंबर को खेले जाने वाले इस मैच में मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव को भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। यदि मोहम्मद शमी टीम में आते हैं तो जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है।

जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगा भारत

भारतीय टीम इस एशिया कप में अपना जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी। हालांकि, बांग्लादेश को हराना भारतीय टीम के लिए उतना आसान भी नहीं होने वाला है। श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम सस्ते में निपट गई थी। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया इसके वजह से भारतीय टीम को जीत हासिल हुई। 

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023 बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम में होंगे कुछ बदलाव

Tags:    

Similar News