IND Vs NZ 2nd T20: भारत ने 7 विकेट से जीता मैच, के राहुल विजयी पारी बने मैन ऑफ द मैच

India Vs New Zealand T20 Live: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मुकाबला ऑकलैंड में शुरू हो चुका है। मेजबान टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।;

Update: 2020-01-26 07:02 GMT

IND Vs NZ 2nd T20: भारत ने ऑकलैंड में खेले गए दूसरे T20 मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया है। न्यूजीलैंड से मिले 133 रनों के लक्ष्य को भारतीय क्रिकेट टीम ने 15 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। विकेट कीपर बल्लेबाज के एल राहुल ने महत्वपूर्ण 57 रनों की पारी खेली। के एल राहुल को इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

न्यूजीलैंड सीरीज में पिछड़ी

न्यूजीलैंड पीछे मुड़कर देखेगा तो शायद सोचेगा कि उन्हें पहले बल्लेबाजी नहीं बल्कि गेंदबानी करनी चाहिए थी। न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 132 रन ही बनाए।

न्यूजीलैंड की दूसरी सबसे बड़ी गलती यह रही कि टीम ने अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ा स्कोर नहीं खड़ा किया। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मुनरो और गुप्टिल ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े, एक समय ऐसा था जब लग रहा था कि न्यूजीलैंड एक बार फिर 200 से पार का लक्ष्य भारत के सामने रखेगी, लेकिन न्यूजीलैंड टीम 150 रन भी नहीं बना सकी। 

IND Vs NZ 2nd T20: 

Match Result- भारत 7 विकेट से जीता

भारतीय पारी , 135/3 , ओवर- 17.3

भारतीय पारी , 87/2 , ओवर- 14

भारतीय पारी , 76/2 , ओवर- 12 

भारत को जीत के लिए 48 गेंदों में 57 रन की आवश्यकता 

भारतीय पारी , 42/2 ,ओवर- 7 

भारत को जीत के लिए 78 गेंदों में 91 रन की आवश्यकता 

OUT- भारतीय कप्तान विराट कोहली 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

भारतीय पारी , 13/1 ओवर - 2 

न्यूजीलैंड पारी समाप्त- 132/5

OUT- रॉस टेलर 18 रन बनाकर आउट, रोहित शर्मा ने लपका कैच। 

न्यूजीलैंड पारी - 118/4 , ओवर - 18

न्यूजीलैंड अच्छी शुरुआत के बाद भी बड़ा स्कोर बनाने में असफल रहा है। 18 ओवरों के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 118 रन पर खेल रही है। न्यजीलैंड टीम का लक्ष्य 20 ओवर में 150 रन बनाने का होगा। 

न्यूजीलैंड पारी - 84/4 , ओवर - 13


OUT-  केन विलियम्सन 14 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए हैं। विलियम्सन का कैच स्पिनर युजवेंद्र चहल ने लपका। 

OUT- न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट ग्रेंडहोम के रूप में गिरा। ग्रेंडहोम को भारतीय स्पिन गेंदबाज रविंद्र जडेजा ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। 

न्यूजीलैंड पारी - 73/2 , ओवर - 10

न्यूजीलैंड की पारी का आधा खेल खत्म हो चुका है। 10 ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन है।  

OUT- कोलिन मुनरो 26 रन बनाकर शिवम् दुबे की गेंद पर आउट। शिवम् दुबे ने नौवे ओवर की चौथी गेंद पर उन्हें कैच आउट करवाया। 

न्यूजीलैंड पारी - 63/1 , ओवर - 8

OUT- मार्टिल गुप्टिल 33 रन बनाकर आउट। गुपटिल को भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने आउट किया। 

न्यूजीलैंड पारी - 39/0 , ओवर - 5

न्यूजीलैंड पारी - 18/0 , ओवर - 2  

न्यूजीलैंड की शुरुआत सकारात्मक रही है। गुप्टिल और मुनरो ने 2 ओवरों में 18 रन बना लिए हैं। दोनों खिलाड़ी क्रीज पर जमे हुए हैं। मार्टिल गुप्टिल आक्रामक अंदाज में खेल रहे हैं, गुप्टिल ने 2 शानदार छक्के जड़े हैं।  


भारतीय क्रिकेट टीम - विराट कोहली, रोहित शर्मा, के एल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, शिवम् दुबे, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - मार्टिन गुप्टिल, मुनरो, विल्लियम्सन, डी ग्रेंडहोम, रॉस टेलर, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, टिम सेफर्ट, ब्लेयर टिकनर, हामिश बेनेट

Tags:    

Similar News