India vs New Zealand: भारत ने रोका न्यूजीलैंड का अजय रथ, चार विकेट से दी मात, सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया

India vs New Zealand: क्रिकेट की दुनिया में भारत की हमेशा से ही मजबूत क्रिकेट प्रतिष्ठा रही है। आज दोनों टीमों के बीच में कड़ा मुकाबला हुआ। भारत ने इस मैच को 4 विकेट से जीत लिया। जानिए मैच से जुड़े तमाम बड़े अपडेट्स...;

Update: 2023-10-22 07:54 GMT

India vs New Zealand Cricket World Cup 2023: भारत और न्यूजीलैंड रविवार यानी आज आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में आमने-सामने रही। कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत इस साल के टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में है और अब तक अपने सभी विरोधियों पर हावी होकर शानदार जीत दर्ज की है। भारत इस साल के आईसीसी विश्व कप में यकीनन सबसे अधिक संतुलित टीम रही है। इसमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में इंग्लैंड पर शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की और तब से वह लगातार मजबूत होती गई है। अपने कप्तान और यकीनन उनके सबसे भरोसेमंद मध्यक्रम बल्लेबाज केन विलियमसन की अनुपस्थिति के बावजूद, कीवी टीम अभी भी अपने सभी मैच को सफलता से जीतने में कामयाब हुई है, लेकिन इस मैच में भारत से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने ये मैच 4 विकेट से जीत लिया।

भारत ने 4 विकेट से जीता मैच

भारत ने न्यूजीलैंड का अजय रथ रोक दिया है। भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से मात दी है। इस जीत के साथ ही भारत ने अपनी सेमीफाइनल की टिकट पक्की कर ली है।

95 रन पर विराट कोहली आउट

भारत की जीत पक्की करते हुए विराट कोहली ने शानदार पारी खेली है। हालांकि, विराट कोहली अपने शतक से चुक गए हैं। विराट कोहली 95 रन बनाकर आउट हुए हैं।

विराट से उम्मीदें

भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 43 ओवर में 243 रन है। विराट कोहली 77 रन और रवींद्र जडेजा 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 32 रन की जरूरत है।

भारत को जीत के लिए 35 की जरूरत

भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 42 ओवर में 239 रन है। विराट कोहली 75 रन और रवींद्र जडेजा 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 35 रन की जरूरत है।

जीत के करीब बढ़ता भारत 

भारत धीरे-धीरे जीत के करीब पहुंच रहा है। विराट कोहली और रवींद्र जडेजा अभी क्रीज पर टिके हुए हैं। विराट कोहली 71 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

सूर्यकुमार यादव का विकेट गिरा

भारत को बड़ा झटका लगा है। भारत की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी रन आउट हो गए हैं।

विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक

विराट कोहली ने भारत की पारी को संभालते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा है। विराट कोहली ने 60 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। कोहली ने अभी तक इस पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया है।

भारत को लगा चौथा विकेट

भारत को चौथा झटका लगा है। केएल राहुल 27 रन बनाकर आउट हो गए। राहुल को सैंटनर ने LBW कर दिया।

भारत को लगा तीसरा झटका

भारत ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया। श्रेयस अय्यर 29 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 22 ओवर में 128/3

फिर शुरू हुआ खेल

खराब मौसम के चलते रुका मैच फिर शुरू हो गया। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर पर क्रीज पर पहुंच गए।

धुंध के चलते रुका मैच

हालात अब बदतर होते जा रहे हैं। धुंध ने पूरे मैदान को घेर लिया है। भारत के दोनों खिलाड़ी मैदान से बाहर गए। अय्यर 9 गेंदों पर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 15.4 ओवर में 100/2

भारत का स्कोर 80/2

भारत ने 13 ओवर में अपने दो विकेट गंवा दिए। भारत को स्कोर 80 रन है। रोहित शर्मा 46 और शुभमन गिल 26 रन बनाकर आउट हुए।

भारत के गिरे दो विकेट

भारत ने अपने दो विकेट गंवा दिए। रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल भी आउट हो गए।

रोहित शार्मा और शुभमन गिन ने दी अच्छी शुरुआत

भारत के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल पिच पर टिके हुए हैं। रोहित शर्मा 28 और शुभमन गिल 24 पर खेल रहे हैं। भारत ने 8 ओवर में 52 रन बना लिए हैं।

भारत की पारी शुरू

भारत ने अपनी पारी की शुरुआत कर दी है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग कर रहे हैं। न्यूजीलैंड ने भारत को 273 का टारगेट दिया।

न्यूजीलैंड की टीम 273 रन पर ऑल आउट  

न्यूजीलैंड की टीम 273 रन बनाकर ऑल आउट हो गई है। नौंवा विकेट गिरने के बाद अगली गेंद पर दसवां विकेट भी गिर गया। हेनरी 0 पर आउट हो गए। मोहम्मद शमी की आक्रामक गेंदबाजी के चलते न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर भी नहीं खेल सकी। 

न्यूजीलैंड का गिरा आठवां विकेट

शमी ने मिशेल सैंटनर के बाद अगली गेंद पर मैट हेनरी को भी पवेलियन भेज दिया है।

न्यूजीलैंड का गिरा सातवां विकेट

 न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिरा है। शमी ने मिशेल सैंटनर को 1 रन पर ही आउट किया।

न्यूजीलैंड का गिरा छठा विकेट

भारतीय गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में शानदार वापसी की है। जसप्रीत बुमराह ने मार्क चैपमैन को 6 रन पर ही पवेलियन भेज दिया।

न्यूजीलैंड का गिरा पांचवां विकेट

न्यूजीलैंड ने अपना पांचवां विकेट गंवा दिया। ग्लेन फिलिप्स 23 रन बनाकर आउट हुए हैं। न्यूजीलैंड के 45 ओवर के बाद 5 विकेट पर 245 रन हो गए।

डेरिल मिचेल जड़ा शतक

डेरिल मिचेल 100 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्के की बदौलत शानदार शतक जड़ा है। 40 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 4 विकेट पर 219 रन हो गया। 

न्यूजीलैंड का गिरा चौथा विकेट

न्यूजीलैंड ने 37वें ओवर में 205 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया। कीवी टीम के कप्तान टॉम लाथम पांच रन बनाकर आउट हुए। लाथम को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा है।

रचिन रवींद्र आउट

न्यूजीलैंड टीम को तीसरा झटका लगा है। रचिन रवींद्र शानदार पारी खेलते हुए 87 गेंदों पर 75 रन आउट हुए हैं।

डेरिल मिचेल ने भी लगाया अर्धशतक

डेरिल मिचेल और रचिन रवींद्र ने न्यूजीलैंड की वापसी करा दी है। मिचेल ने 60 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 28 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 138 जा पहुंचा है। मिचेल 57 और रचिन 59 पर रन की पारी खेल रहे हैं। 

डेरिल मिचेल और रचिन रवींद्र के बीच शतकीय साझेदारी

रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल के बीच में शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। दोनों अब तक 101 गेंदों में 106 रनों की साझेदारी पूरी कर चुके हैं। 25 ओवर के बाद न्यूजीलैंड टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 125 पहुंच चुका है। 

न्यूजीलैंड की टीम की हुई वापसी

24 ओवर के बाद न्यूजीलैंड टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 117 रन है। रचिन रवींद्र 55 और डेरिल मिचेल 40 पर खेल रहे हैं। दोनों खिलाड़ी स्पिनर्स के सामने आसानी से रन बना रहे हैं। 

रचिन रवींद्र का अर्धशतक पूरा

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी रचिन रवींद्र ने 56 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। वह अब तक पांच चौके और एक छक्का जड़ चुके हैं। वहीं उनके साथ डेरिल मिचेल 38 रनों की पारी खेल रहे हैं। कीवी टीम का स्कोर 23 ओवर के 2 विकेट पर 110 रन है। 

रवींद्र और मिचेल ने की अच्छी साझेदारी

रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड को शुरुआती झटकों के बाद वापसी कराई है। दोनों अब आसानी से रन बना रहे हैं। 22 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 107 रन है। 

कीवी टीम का स्कोर 100 के पार

21 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन पहुंच चुका है। रचिन रवींद्र 47 गेंद में 40 रन की पारी खेल रहे हैं। वह मैच में अब तक 4 चौके और एक छक्का जड़ चुके हैं। वहीं डेरिल मिचेल 43 गेंदों में 38 रन पर डटे हुए हैं। वह दो चौके और दो छक्के जड़ चुके हैं।  

20 ओवर का मैच खत्म

20 ओवर का मैच खत्म हो चुका है। रवींद्र जडेजा ने अपना पांचवां ओवर फेंका। इस ओवर से सिर्फ 1 रन ही आया। 20 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 91 पहुंच चुका है। दोनों बल्लेबाज अब आक्रामक फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

कुलदीप यादव के ओवर में आए 14 रन

कुलदीप यादव ने गेंदबाजी की। रवींद्र ने केवाई पर की बॉल पर हमला किया और ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया और फिर मिचेल ने जड़ा छक्का। इस ओवर से बने 14 रन। 19 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर 90 रन पहुंच चुका है।

कीवी टीम का स्कोर 74 रन

कीवी टीम ने काफी धीमी शुरुआत की है। 18 ओवर के बाद न्यूजीलैंड टीम का स्कोर 2 विकेट पर सिर्फ 74 रन है। रचिन रवींद्र 30 और डेरिल मिचेल 23 रन की पारी खेल रहे हैं। यह ओवर रविंद्र जडेजा ने किया था।

कुलदीप यादव को दी गई गेंदबाजी

कुलदीप यादव ने अपने पहले ओवर में 7 रन दिए हैं। 17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन है। रवींद्र 29 और मिचेल 22 पर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाज क्रीज पर रूक कर संयम के साथ बेटिंग कर रहे हैं।

15 ओवर का मैच खत्म

15 ओवर का मैच हो चुका है। इसके बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट पर 61 रन हो गया है। रचिन रवींद्र 4 चौकों की मदद से 35 बॉल में 26 रनों की सधी हुई पारी खेल रहे हैं। वहीं डेरिल मिचेल 19 गेंद में 14 पर हैं। उनके बल्ले से अभी तक केवल दो चौके ही आए हैं।

14वें ओवर में केवल 3 रन आए

14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर 2 विकेट पर 56 रन पहुंच चुका है। इस ओवर में केवल तीन ही रन आए हैं। रचिन रवींद्र तीन चौकों की मदद से 21 और डेरिल मिचेल दो चौकों की मदद से 14 रनों पर टिके हुए हैं। दोनों के बीच 35 बॉल में 37 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

न्यूजीलैंड का स्कोर 53 रन

13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन है। रचिन रवींद्र 27 गेंदों में 19 और डेरिल मिचेल 15 गेंदों में 13 रनों की पारी खेल रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 34 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

रचिन का रवींद्र जडेजा ने कैच किया मिस

11वें ओवर में मात्र 6 रन आए हैं। बॉलर शमी के इस ओवर में रचिन रवींद्र का कैच छूट गया। जडेजा ने आसान सा कैच छोड़ दिया। 11 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 40 रन है। 

न्यूजीलैंड टीम की बढ़ी मुश्किलें

10 ओवर का मैच खेला जा चुका है। पहले 10 ओवर भारतीय गेंदबाजों के नाम रहे हैं। इस दौरान न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 34 रन है। रचिन रवींद्र 6 और डेरिल मिचेल 07 रन की पारी खेल रहे हैं। भारतीय गेंदबाज सटीक लाइन और लेंथ पर बॉलिंग कर रहे हैं। 

न्यूजीलैंड का स्कोर 26 रन पर 2 विकेट

मोहम्मद शमी के ओवर में एक विकेट और सात रन आए हैं। 9 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 26 रन पहुंच चुका है। रचिन रवींद्र 6 और डेरिल मिचेल तीन रन की पारी खेल रहे हैं।

न्यूजीलैंड का लगा दूसरा झटका

9वें ओवर में न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिर गया है। 19 के स्कोर पर मोहम्मद शमी ने अपनी पहली ही गेंद पर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। विल यंग 27 बॉल में केवल 17 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इस वक्त न्यूजीलैंड की टीम मुश्किलों का सामना कर रही है।   

बुमराह का आक्रमण जारी

भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह ने अपना आक्रमण जारी रखा लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाड़ी यंग ने तीसरी गेंद पर गेंद को बाउंड्री के पार भेज दिया। 7 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 18 पर एक है 

न्यूजीलैंड के 5 ओवरों में 11 रन

न्यूजीलैंड ने 5 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 11 रन बनाए हैं। रचिन रवींद्र 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, विल यंग ने 14 गेंदों में 10 रन बनाए हैं। भारत के लिए तेज गेंदबाजी करते हुए सिराज ने 2 ओवरों में 5 रन देकर एक मेडन ओवर फेंका और एक विकेट चटकाया।

न्यूजीलैंड को पहला झटका सिराज ने कॉन्वे को पवेलियन भेजा

भारतीय टीम को पहली सफलता मोहम्मद सिराज ने दिलाई है। उन्होंने डेविन कॉन्वे को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। डेवोन कॉन्वे 9 गेंदों में जीरो रन बनाकर आउट हुए हैं। अब रचिन रवींद्र बैटिंग करने पहुंचे हैं।

3 ओवर में 9 रन

बुमराह का एक और कड़ा ओवर, विल यंग द्वारा सिर्फ एक चौका लगाया गया। बुमराह अपनी लाइन और लेंथ को चुस्त रखते हैं और बल्लेबाज को आगे बढ़ने से रोकते हैं। न्यूजीलैंड ने 3.3 ओवरों में 9 रन बनाए हैं।

न्यूजीलैंड के 2 ओवरों में 5 रन

भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ओवर में एक चौके सहित कीवी को 5 रन दिए हैं। न्यूजीलैंड ने 2 ओवरों के बाद बिना किसी नुकसान के साथ 5 रन बनाए हैं। यंग 6 गेंदों में 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। कॉन्वे का अभी तक खाता भी नहीं खुल सका है।

मेडन रहा पहला ओवर

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहला ओवर शानदार फेंका है। उनका ओवर मेडन रहा। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे एक भी रन नहीं ले पाए। अब कप्तान रोहित शर्मा ने मोहम्मद सिराज को दूसरा ओवर सौंपा है।

टॉस पर रोहित शर्मा ने क्या कहा

टॉस में बोलते हुए, रोहित ने कहा कि मुझे लगता है कि उस गति को जारी रखना हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। अतीत में जो हुआ उसे भूल जाओ क्योंकि हर दिन एक नया अवसर देता है। हम इस टूर्नामेंट की प्रकृति को जानते हैं, आप जानते हैं, सभी टीमें किसी को भी हराने में सक्षम हैं।

भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा ने कहा कि शाम को ओस के कारण खेल प्रभावित होने की संभावना है, इसलिए वह अपनी टीम की ताकत का समर्थन करना चाहेंगे और लक्ष्य का पीछा करना चाहेंगे। भारत की टीम में दो बदलाव शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी आ रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज। वहीं, न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट शामिल हैं।

Tags:    

Similar News