Ind vs SA 1st Test: रोहित के बाद मयंक ने भी ठोका शतक, बने 86वें खिलाड़ी

Ind vs SA 1st Test: भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार को अपना पहला टेस्ट शतक लगाया। मयंक ने 13 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया।;

Update: 2019-10-03 05:07 GMT

Ind vs SA 1st Test Mayank Agarwal Hundred भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार को भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया। मयंक ने 207 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया।



मयंक अग्रवाल ने पहले दिन के अपने 84 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और आसानी से मील के पत्थर पर पहुंच गए। उन्होंने खेल के दूसरे दिन के तीसरे ओवर में वर्नोन फिलेंडर की गेंद पर कट शॉट लगाकर अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही मयंक अग्रवाल टेस्ट शतक लगाने वाले भारत के 86वें खिलाड़ी और ओपनर के तौर पर शतक लगाने वाले 33वें खिलाड़ी बन गए।

बता दें कि मयंक अग्रवाल ने 26 दिसंबर 2018 को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और उस मैच में उन्होंने पहले टेस्ट में 76 और 42 रन बनाए थे। मयंक अग्रवाल के इस प्रदर्शन पर कप्तान विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट ने भी उसकी तारीफ की थी। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News