India Vs South Africa: भारत ने अफ्रीकी टीम को 83 रन पर किया ढेर, विराट ने जड़ा रिकॉर्ड शतक, जडेजा ने चटकाए 5 विकेट
India Vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता में विश्व कप 2023 का मैच खेला गया। वर्ल्ड कप में भारत ने लगातार आठवीं जीत हासिल की। भारत ने साउथ अफ्रीका को 83 रन पर ढेर कर दिया है और 243 रन से मुकाबले को जीत लिया। यहां पढ़ें इस मैच से जुड़े अपडेट्स...;
India Vs South Africa, ICC ODI World Cup 2023: कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत आज दोपहर 2 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मजबूत दक्षिण अफ्रीकी टीम से भिड़ी। भारत आईसीसी विश्व कप 2023 के नॉकआउट चरण के लिए आधिकारिक तौर पर क्वालीफाई करने वाली एकमात्र टीम है। मेन इन ब्लू भी एकमात्र टीम है जो अब तक अपने सभी 8 मैचों में अजेय रही है। रोहित की टीम ने अब तक विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें भारत के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों ही अच्छी फार्म में हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने भी इस विश्व कप में अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया है, लेकिन इस मैच में भारत ने अफ्रीकी टीम को 100 रन भी बनाने नहीं दिए। भारत ने अफ्रीकी टीम को 83 पर ही ढेर कर दिया और इस मैच में 243 रनों से जीत दर्ज की है।
भारत ने साउथ अफ्रीका को 83 रन पर किया ढेर
वर्ल्ड कप में भारत ने लगातार आठवीं जीत हासिल की है। भारत ने साउथ अफ्रीका को 83 रन पर ढेर कर दिया है। इस मैच में रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट, शमी ने दो, कुलदीप ने दो और सिराज ने एक विकेट अपने नाम की है। भारत ने अफ्रीकी टीम को 27.1 ओवर में ही ऑलआउट कर दिया है।
साउथ अफ्रीका के गिरे नौ विकेट
भारत ने साउथ अफ्रीका के नौ विकेट गिरा दिए हैं। रविंद्र जडेजा ने पांच विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, शमी ने विकेट चटकाए हैं।
अफ्रीका के 67 पर सात विकेट
साउथ अफ्रीका के 67 रन पर सात विकेट गिर गए हैं। जडेजा की स्पिन का जादू खुब चल रहा है। जडेजा ने चार विकेट अपने नाम कर लिए हैं।
साउथ अफ्रीका को लगा पांचवां झटका
साउथ अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन पहुंच गई है। भारत ने साउथ अफ्रीका के 40 रन पर पांच विकेट ले लिए हैं।
साउथ अफ्रीका का गिरा चौथा विकेट
भारत के गेंदबाजों के आगे अफ्रीकी बल्लेबाद घराशाही होते हुए दिखाई दे रहे हैं। साउथ अफ्रीका के 40 रन पर चार विकेट हो गए हैं।
एडेन मार्करम 9 रन बनाकर आउट
साउथ अफ्रीका के 35 रन पर तीन विकेट गिर चुके हैं। मोहम्मद शमी ने एडेन मार्करम को पवेलियन भेजा है। मैच भारत की झोली में आता दिखाई दे रहा है।
अफ्रीकी टीम को लगा दूसरा झटका
साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका लगा है। रविंद्र जडेजा ने साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा को पवेलियन भेजा है। बावुमा 11 रन बनाकर आउट हुए हैं।
साउथ अफ्रीका को पहला झटका
साउथ अफ्रीका को पहला झटका लगा है। अफ्रीकी टीम के अब के सबसे सफल बल्लेबाज और इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्विंटन डी कॉक आउट हो गए है। मोहम्मद सिराज ने क्विंटन डी कॉक को 5 रन पर अपना शिकार बनाया है।
भारत ने दिया 327 का टारगेट
भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने एक विशाल स्कोर खड़ा किया है। भारत की ओर से विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और रविंद्र जड़ेजा ने शानदार पारी खेली है।
विराट ने शतक किया पूरा
विराट कोहली ने वनडे में सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने वनडे करियर में बर्थडे के दिन 49 शतक पूरे कर लिए हैं। भारतीय टीम का स्कोर 300 रन पार पहुंच चुका है। उनका साथ रविंद्र जड़ेजा दे रहे हैं।
केएल राहुल को यान्सन ने किया आउट
मार्को यान्सन ने केएल राहुल को पवेलियन भेज दिया है। राहुल 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने इतने रन बनाने के लिए 17 गेंदे खर्च की। भारत ने 249 के स्कोर पर चौथा विकेट गंवाया है। 42.1 ओवर का खेल हो चुका है। विराट कोहली 78 रन बनाकर खेल रहे हैं।
साउथ अफ्रीका को विकेट की तलाश
अफ्रीकी टीम सभी शक्तियां आजमाती हुई दिखाई दे रही है। विराट लगातार सभी का सामना करते नजर आ रहे हैं। दूसरे छोर पर केएल राहुल ने भी अफ्रीकी गेंदबाजों को परेशान करना शुरू कर दिया है। भारत का स्कोर 239 रन है और उसके तीन विकेट गिर चुके हैं।
श्रेयस अय्यर हुए आउट
स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर कमाल की बल्लेबाजी करते नजर आ रहे थे। लेकिन वे लुंगी एंगीडी के घातक गेंद का शिकार हो गए। उन्होंने 77 रन की शानदार पारी खेली है। 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 227 रन है।
भारत का स्कोर 200 के पार
34 ओवर का मैच पूरा हो चुका है। 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 213 रन पहुंच गया है। श्रेयस अय्यर तेजी से रन बना रहे हैं और 70 के स्कोर पर पहुंच चुके हैं। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 62 रन बनाकर एक छोर पर मजबूती से क्रीज पर टिके हुए हैं।
श्रेयस-विराट ने पकड़ी रफ्तार
श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने गियर बदल दिया है। दोनों बल्लेबाज बड़ी पार्टनरशिप की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं। विराट के बाद श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। टीम इंडिया ने 200 का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
श्रेयस अय्यर की भी फिफ्टी पूरी
भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भी फिफ्टी जड़ दी है। भारत की रन गति में भी तेजी देखने को मिली है। 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 188 रन जा पहुंचा है।
विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ दिया है। दूसरे छोर पर श्रेयस अय्यर ने भी अपना गियर बदल लिया है। अब फैंस कोहली से शतक की आस लगाए हुए हैं। 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 169 रन पहुंच गया है।
भारत के 150 रन पूरे
26 ओवर में भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 151 रन पहुंच गया है। विराट कोहली 47 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। विराट कोहली बर्थडे के दिन फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए नज़र आ रहे हैं।
भारत 20 ओवर के बाद 124/2
20 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। तेज शुरुआत के बाद भारतीय टीम को 2 झटके ने रनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। कप्तान रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल अपना विकेट गंवा बैठे। 20 ओवर के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 124 रन पहुंच गया है।
रनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के विकेट ने रनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। पिछले 5 ओवर में सिर्फ 14 रन ही बन पाए हैं। सारी नज़रें विराट कोहली पर हैं जो कि 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 107 रन पहुंचा है।
भारत के 100 रन पूरे
13.1 ओवर में भारत का शतक पूरा हो गया है। भारतीय टीम अलग ही तेवर के साथ मैदान पर उतरी है। विराट कोहली 20 गेंद में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, इस छोटी सी पारी में विराट कोहली ने चार शानदार चौके मार दिए हैं।
गिल ने छोड़ा टीम का साथ
भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल क्लीन बोल्ड हो गए हैं। केशव महाराज ने बेहतरीन बॉल डालकर उन्हें बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया है। टीम इंडिया ने दूसरा विकेट खो दिया है। गिल ने 23 रन की पारी खेली है। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 94 रन है। विराट का साथ देने के लिए श्रेयस अय्यर मैदान में पहुंचे हैं।
विराट कोहली ने संभाला मोर्चा
बर्थडे पर विराट कोहली का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। 10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 91 रन पहुंच गया है। विराट कोहली ने 18 रन की पारी में 4 चौके लगा दिए है। शुभमन गिल 23 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। अफ्रीकी गेंदबाज भारत के सामने बेबस दिखाई दे रहे हैं।
टीम इंडिया की अच्छी शुरुआत
7 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। भारत का एक विकेट जरूर गिरा है। लेकिन टीम को एक शानदार शुरुआत मिली है। 7 ओवर में भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 68 रन जोड़ लिए हैं। शुभमन गिल 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं, बर्थडे ब्वॉय विराट कोहली ने अभी तक अपना खाता नहीं खोला है।
भारत का पहला विकेट गिरा
भारतीय टीम का पहला विकेट गिरा रोहित शर्मा के रूप में गिरा है। रोहित शर्मा 24 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन चले गए हैं। उन्होंने 6 चौके और छक्के लगाए हैं। भारत ने 5.5 ओवरों में 62 रन बनाए हैं। अब विराट कोहली बल्लेबाजी करने पहुंचे हैं।
रोहित शर्मा ने बॉलर्स पर कसा फंदा
फॉर्म में चल रहे भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने 6 चौके जड़ दिए हैं। टीम इंडिया का स्कोर 50 रन के पार पहुंच चुका है। शुभमन गिल भी आक्रामक रूख से पारी खेल रहे हैं।
भारत ने 3 ओवरों में बनाए 35 रन
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 ओवरों में 35 रन बना लिए हैं। रोहित और गिल ने गेंदबाजों की धुलाई शुरू कर दी है। रोहित 11 बॉल में 3 चौकों की मदद से 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। शुभमन 7 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 12 रन की पारी खेल रहे हैं।
शुभमन गिल की शानदार शुरुआत
टीम इंडिया के बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत की है। उन्होंने मार्को यान्सन के ओवर में आते ही दो चौके जड़ दिए हैं। रोहित शर्मा भी उनका साथ दे रहे हैं। 2 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 22 रन बन गए हैं।
रोहित शर्मा ने चौके से खोला खाता
भारत बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। इंडिया के लिए शुभमन गिल और रोहित शर्मा ओपनिंग करने पहुंचे हैं। रोहित शर्मा ने चौके से अपना खाता खोला। लुंगी एनगिडी की तीसरी गेंद पर चौका लगाया है।
भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे टॉस के लिए आए। रोहित शर्मा ने टॉस जीता और भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन में क्विंटन डी कॉक, टेम्बा बावुमा, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी शामिल हैं।
भारत की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा (Captain), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (WK), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज शामिल हैं।