रांची के रण में रोहित का तूफान, तोड़ डाले टेस्ट क्रिकेट के ये रिकॉर्ड

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जिसमें सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने छक्के की मदद से अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जमाया है।;

Update: 2019-10-19 11:15 GMT

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में रोहित शर्मा ने छठा टेस्ट शतक लगाया है। मुश्किल परिस्थितियों में तूफानी शतक लगाकर कई रिकार्ड भी तोड़ दिए हैं। छठवां शतक लगाने के साथ ही 2 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज के अंतिम टेस्ट की शुरुआत शनिवार से हुई। भारतीय टीम के तीन बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने पर मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी कर रोहित शर्मा ने शतक बनाया है। इस दौरान पारी में 4 छक्के लगाने के साथ एक सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले 2018 में वेस्टइंडीज शिमरोन हेटमायर ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में 15 छक्के लगाने का रिकार्ड बनाया था।

वहीं हिटमैन रोहित शर्मा ने तीसरे मैच में तीसरा छक्का लगाने के बाद रिकार्ड तोड़ दिया। रोहित शर्मा ने पहले टेस्ट मैच में 13 छक्के लगाए थे। इसके बाद तीसरे टेस्ट मैच में चार छक्के लगाने के बाद रिकार्ड बनाया है। रोहित शर्मा अब एक टेस्ट सीरीज में 17 छक्के लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं।

86 गेंदों में पूरा किया शतक

रोहित ने शुरुआती तीन बल्लेबाज मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली के जल्दी आउट हो जाने के बाद कमाल की बल्लेबाजी की है। रोहित शर्मा ने रहाणे के साथ मिलकर टीम की पारी को संभाला। रोहित ने अपना अर्धशतक 86 गेंदों पर पूरा किया। जबकि शतक के लिए बाकि 50 रन महज 44 गेंदों पर बना दिए।

दो हजारी क्लब में शामिल हुए

भारत की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दो हजार रन बनाने वाले क्लब में रोहित शर्मा शामिल हो गए हैं। रोहित शर्मा ने शतक के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 2 हजार रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले भारत के 40वें टेस्ट खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले सचिन, सौरव, गावस्कर सहित 39 खिलाड़ियों ने 2 हजार रन से अधिक टेस्ट क्रिकेट में बनाए थे। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News