Indore T20: 7 विकेट से जीता भारत, इंदौर में जीत का रिकॉर्ड कायम

Indore T20: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा T20 मुकाबला आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।;

Update: 2020-01-07 12:11 GMT

भारत ने श्रीलंका को दूसरे T20 मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया है। भारत ने श्रीलंका द्वारा मिले 143 रनों के लक्ष्य को 15 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था। ओपनिंग बल्लेबाज के एल राहुल और शिखर धवन ने भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए दोनों ने 71 रन जोड़े। के एल राहुल ने भारतीय टीम में सर्वाधिक 45 रनों की पारी खेली।

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका टीम को निर्धारित 20 ओवरों में 142 रनों पर रोक दिया। भारतीय गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने एक ही ओवर में 3 विकेट झटके जबकि मैच के हीरो रहे नवदीप सैनी ने 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए। नवदीप ने 4 ओवरों में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। 

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम T20 मैच शुक्रवार 10 तारीख को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत चाहेगी कि अंतिम मैच जीतकर वर्ष 2020 की पहली सीरीज क्लीन स्वीप की जाए वहीँ श्रीलंका सीरीज को 1 - 1 से बराबर करने के इरादे से उतरेगी। 


श्रीलंका - 142/9 , ओवर - 20

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 142 रन बनाए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम को जीत के लिए 143 रन बनाने होंगे। श्रीलंका टीम में सर्वाधिक रन कुसल परेरा (34) ने बनाए हैं। भारतीय टीम में सर्वाधिक विकेट शार्दुल ठाकुर ने लिए। शार्दुल ठाकुर ने एक ही ओवर में 3 विकेट लिए चटकाए।

OUT श्रीलंका - 82/3 , ओवर - 11.3

भारतीय स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर लिया विकेट। फर्नांडो कुलदीप की गेंद पर स्टंप आउट हुए। 

श्रीलंका - 67/2 , ओवर - 10 

10 ओवर खत्म होने तक श्रीलंका ने 2 विकेट के नुक्सान पर 67 रन बना लिए हैं। क्रीज पर ओशाडा फर्नांडो (4) कुसल परेरा (16) मौजूद है। भारतीय गेंदबाज नवदीप सैनी और वाशिंगटन सुन्दर ने 1-1 विकेट ली है। 

OUT श्रीलंका - 54/2 , ओवर - 7.4

नवदीप सैनी ने दनुष्का को किया बोल्ड। दनुष्का 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

पॉवरप्ले श्रीलंका - 48/1 

श्रीलंका ने पहले बेटिंग करते हुए सधी हुई बल्लेबाजी की है। बैटिंग पॉवरप्ले में श्रीलंका ने 1 विकेट खोकर 48 रन बना लिए हैं। परेरा 3 जबकि दनुष्का 18 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

OUT - श्रीलंका पारी- 38/1

वाशिंगटन सुन्दर ने अविष्का फर्नांडो को किया आउट। फर्नांडो 22 रन बनाकर नवदीप सैनी को कैच दे बैठे।

4th ओवर-  श्रीलंका पारी- 31/0 

श्रीलंका ने चार ओवर खत्म होने के बाद बिना विकेट गवाएं 31 रन बना लिए हैं। दनुष्का ने 6 और फर्नांडो ने 21 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

श्रीलंका के दनुष्का और फर्नांडो पारी की शुरुआत करने आए हैं। दोनों बल्लेबाज क्रीज पर जमे हुए हैं। 

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला


भारत प्लेइंग 11 (India Playing 11)

शिखर धवन, के एल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शिवम् दुबे, वाशिंगटन सुन्दर, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी।

श्रीलंका प्लेइंग 11

डी गुणतिलक, फर्नांडो, पेरेरा, ओ फर्नांडो, बी राजपक्सा, डी सिल्वा, डी शनाका, आई उडाना, डब्ल्यू हसारंगा, एल कुमारा, लसिथ मलिंगा।

Tags:    

Similar News