IPL 2019 CSK vs DC: हरभजन की गेंद पर चारों खाने चित हो गए शिखर धवन, देखें वायरल VIDEO

IPL 2019 CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने आईपीएल 2019 के 50वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को अपनी एक शानदार गेंद पर पवेलियन भेजा। ऑफ स्पिनर की इस गेंद पर धवन चारों खाने चित हो गए।;

Update: 2019-05-02 07:45 GMT

IPL 2019 CSK vs DC

चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने आईपीएल 2019 के 50वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को अपनी एक शानदार गेंद पर पवेलियन भेजा। ऑफ स्पिनर की इस गेंद पर धवन चारों खाने चित हो गए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह एक महत्वपूर्ण विकेट था, क्योंकि धवन मौजूदा सत्र में अच्छी फॉर्म में बल्लेबाजी कर रहे हैं।

धवन पहले ही संस्करण में 451 रन बना चुके हैं और वह सुपर किंग्स के लिए एक बड़ा खतरा थे। बाएं हाथ के खिलाड़ी ने स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन हरभजन की इस शानदार गेंद को वह मिस कर गए और गेंद स्टंप से जा टकराई। इसके बाद हरभजन सिंह ने अपने विकेट का जश्न शेर की तरह दहाड़ते हुए मनाया।



बता दें कि चेपक स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 80 रनों से हरा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने सुरेश रैना और धोनी के दम पर 179 का स्कोर किया। सुरेश रैना ने 37 गेंदों पर 59 रन की तूफानी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया।

जबकि धोनी ने चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 22 गेंदों में 44 रनों की शानदार पारी खेली। 180 रनों के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 16.2 ओवरों में 99 रन पर ही ढेर हो गई। दिल्ली की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए।    

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News