IPL 2019 Qualifier 1 CSK vs MI: विजय के इस हरकत पर धोनी हुए आगबबूला, देखें वायरल VIDEO
IPL 2019 Qualifier 1 CSK vs MI: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी को मैदान पर शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है। जिसकी वजह से उन्हें कैप्टन कूल भी कहा जाता है। हालांकि आईपीएल 2019 के मौजूदा सीजन में उन्हें कई बार मैदान पर आपा खोते देखा गया। मंगलवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहले क्वालीफायर मैच के दौरान मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ धोनी अपने टीम के साथी मुरली विजय पर गुस्सा करते देखे गए।;
IPL 2019 MI vs CSK
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी को मैदान पर शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है। जिसकी वजह से उन्हें कैप्टन कूल भी कहा जाता है। हालांकि आईपीएल 2019 के मौजूदा सीजन में उन्हें कई बार मैदान पर आपा खोते देखा गया। मंगलवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहले क्वालीफायर मैच के दौरान मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ धोनी अपने टीम के साथी मुरली विजय पर गुस्सा करते देखे गए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स 20 ओवर में 131 रन ही बना सकी। जवाब में मुंबई की टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी तो पांचवें ओवर में दीपक चाहर ने एक गेंद पर मुरली विजय ने सूर्यकुमार यादव का कैच छोड़ दिया। दरअसल इस ओवर के दौरान चाहर के एक गेंद को सूर्यकुमार यादव ने अपनी कलाई का उपयोग करते हुए लेग साइड की ओर शॉट मारने की कोशिश की।
हालांकि गेंद ठीक से उनके बल्ले पर नहीं आई और गेंद मिड-ऑन पर खड़े विजय की ओर चली गई। विजय ने ड्राइव लगाते हुए गेंद को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह कैच नहीं ले सके। जिसके बाद गेंद चौके के लिए बाउंड्री के बाहर चली गई। कैच छूटने पर धोनी विजय पर गुस्सा करते नजर आए।
यह कैच सुपर किंग्स को काफी महंगा पड़ा, सूर्यकुमार ने 54 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 71 रन बनाकर नाबाद रहे और अपनी टीम को छह विकेट से जीत दिलाई। मुंबई ने नौ गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। बता दें कि इससे पहले भी इस सीजन में नो-बॉल के फैसले को बदलने के लिए ऑन-फील्ड अंपायर के प्रति अपनी नाराजगी दिखाई थी और मैदान पर आ गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App