IPL 2019: धोनी का मैदान में घुसकर अंपायर से उलझने वाले मामले में शाकिब अल हसन का बड़ा बयान

IPL 2019: बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने आईपीएल मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के अंपायर से भिड़ने की घटना पर बड़ा बयान दिया है। ऐसा संभवत: पहली बार हुआ जब ‘कैप्टन कूल' ने अपना आपा खोया और अंपायर उल्हास गंधे के फैसले को चुनौती देने डगआउट से निकलकर मैदान पर आ गए।;

Update: 2019-04-13 12:25 GMT

IPL 2019

बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने आईपीएल मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के अंपायर से भिड़ने की घटना पर कहा कि वह इसे समझ सकते हैं क्योंकि 13 महीने पहले श्रीलंका के खिलाफ निधास ट्रॉफी में उनके साथ भी ऐसा ही हुआ था।

ऐसा संभवत: पहली बार हुआ जब 'कैप्टन कूल' ने अपना आपा खोया और अंपायर उल्हास गंधे के फैसले को चुनौती देने डगआउट से निकलकर मैदान पर आ गए। मैच के दौरान मैदानी अंपायर से बहस करने के बावजूद प्रतिबंध से बच गए लेकिन उन्हें मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना देना पड़ा।

IPL 2019 DC vs KKR: शिखर धवन के बेटे जोरावर के लिए 'बेबीसीटर' बने ऋषभ पंत, वायरल हुआ VIDEO

शाकिब ने धोनी विवाद पर कहा

शाकिब ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि मैंने निधास ट्राफी में ऐसा ही किया था। मैं इस पर प्रतिक्रिया नहीं दे सकता। निधास ट्राफी में श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान नो-बॉल नहीं देने का विरोध करते हुए शाकिब ने खिलाड़ियों को मैदान से बाहर आने के लिए कह दिया था लेकिन बाद में उन्होंने अपना मन बदल लिया।

शाकिब ने इस घटना की तुलना धोनी की बहस से करते हुए कहा कि यह अचानक हुआ और यह दिखाता है कि आप क्रिकेट को लेकर कितने जुनूनी है। आप अपनी टीम के लिए किसी भी तरह से जीत हासिल करना चाहते है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News