IPL 2021: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, इस स्टार खिलाड़ी के बिना ही RCB से भिड़ेगी MI

आईपीएल 2021 (IPL 2021) से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को बड़ा झटका लगा है। मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी डी कॉक (de Kock) को पहले मैच से बाहर बैठना पड़ेगा।;

Update: 2021-04-08 10:01 GMT

खेल। कल से शुरु होने वाले आईपीएल 14 सीजन (IPL 14) का पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन (5 time Champions) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच होगा। लेकिन आईपीएल 2021 (IPL 2021) से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को बड़ा झटका लगा है। मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी डी कॉक (de Kock) को पहले मैच से बाहर बैठना पड़ेगा। दरअसल, कोरोना वायरस (Corona Virus) के सख्त प्रोटोकॉल की वजह से डी कॉक (de Kock) आरसीबी के खिलाफ खेले जाने वाले मैच का हिस्सा नहीं बन सकते हैं। वहीं डी कॉक 7 अप्रैल को भारत पहुंचे थे। बीसीसीआई (BCCI) ने पहले ही साफ कर दिया था कि विदेश से आने वाले खिलाड़ियों को 7 दिन क्वारंटीन रहना होगा।

डी कॉक पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ वनडे सीरीज (ODI Series) खेलने के बाद भारत पहुंचे हैं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (Cricket of South Africa) ने आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ियों को दूसरे वनडे के बाद भारत आने की इजाजत दी थी। इसके साथ ही क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (Cricket of South Africa) की नज़रें इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) पर हैं इसलिए आईपीएल खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को टी20 सीरीज (T20 Series) से पहले ही भारत भेज दिया गया है।

IPL 2020 में बनाए 500 रन

वहीं, डी कॉक के नहीं खेलने के कारण से मुंबई इंडियंस को पहले मैच में रोहित शर्मा के लिए नया साथी तलाशना पड़ सकता है। क्रिस लिन 14वें सीजन के लिए पिछले महीने ही मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़ गए थे। जिसके बाद संभावना है कि आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा के साथ क्रिस लिन ओपनिंग का जिम्मा संभालेंगे। इसके साथ ही डी कॉक पिछले साल मुंबई इंडियंस के सबसे कामयाब बल्लेबाज थे। उन्होंने 16 मुकाबले खेलते हुए 503 रन बनाए थे। ऐसी संभावना है कि डी कॉक 17 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 का हिस्सा बनेंगे।

Tags:    

Similar News