IPL 2022: कोलकाता और मुंबई के बीच भिड़ंत आज, जानें कब और कहां देखें Live Streaming
आज आईपीएल का 14वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच केकेआर बनाम मुंबई इंडियंस (KKR vs MI) के बीच होगा।;
खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में कल यानी 5 अप्रैल को आरसीबी और राजस्थान के बीच मुकाबला खेला गया। आज आईपीएल का 14वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच केकेआर बनाम मुंबई इंडियंस (KKR vs MI) के बीच होगा। कोलकाता की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है जबकि मुंबई की स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के। इस सीजन मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम को अब तक के अपने सभी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि दूसरी ओर केकेआर एक ही मैच हारी है। उम्मीद है की इस मुकाबले के लिए मुंबई के कप्तान कप्तान रोहित शर्मा टीम में कई बड़े बदलाव कर सकते हैं।
1. कब होगा केकेआर बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मैच?
केकेआर बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाला मैच आज यानी 6 अप्रैल को खेला जाएगा।
2. किस मैदान पर होगा दोनों टीमों के बीच मुकाबला?
एमसीए स्टेडियम पर खेला जाएगा केकेआर बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मैच।
3. कितने बजे शुरू होगा मैच?
केकेआर बनाम मुंबई इंडियंस के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा जबकि इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।
4. केकेआर बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
केकेआर बनाम मुंबई इंडियंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को हॉटस्टार पर देखा सकता है।
दोनों टीमों का स्क्वाड
कोलकाता नाइट राइडर्स: एरोन फिंच, अभिजीत तोमर, अजिंक्य रहाणे, बाबा इंद्रजीत, नितीश राणा, प्रथम सिंह, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, अमन खान, अशोक शर्मा, पैट कमिंस, रसिक डार, शिवम मावी, टिम साउदी, आंद्रे रसेल, अनुकूल रॉय, चमिका करुणारत्ने, मोहम्मद नबी, रमेश कुमार, सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, सैम बिलिंग्स, शेल्डन जैक्सन।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, जोफ्रा आर्चर, मयंक मारकंडे, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, बासिल थंपी, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, टाइमल मिल्स, अरशद खान, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, फैबियन एलन, कायरन पोलार्ड, संजय यादव, आर्यन जुयाल और ईशान किशन।