LSG vs MI: पहली जीत का खाता खोलने मैदान पर उतरेगी मुंबई की टीम, जानें कब और कहां देखें मैच

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज यानी 24 अप्रैल को 1 मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG vs MI) की टीम आमने-सामने होंगी।;

Update: 2022-04-24 05:36 GMT

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज यानी 24 अप्रैल को 1 मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG vs MI) की टीम आमने-सामने होंगी। गौरतलब है कि, इस सीजन मुंबई की शुरुआत टूर्नामेंट में बेहद खराब हुई है। टीम ने अब तक आईपीएल 2022 में 7 मैच खेले हैं। जिसमें मुंबई को इन सभी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। कल यानी 23 अप्रैल को दिन के दूसरे मुकाबले में आरसीबी और हैदराबाद की टक्कर हुई। इस दौरान हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस मैच को 9 विकेट से जीत लिया। अब इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

1. कब होगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मैच?

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाला मुकाबला आज यानी 24 अप्रैल को खेला जाएगा।  

2. किस स्टेडियम पर होगा दोनों टीमों के बीच मैच?

वानखेड़े स्टेडियम पर होगी लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर।  

3. कितने बजे शुरू होगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मैच?      

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे खेला जाएगा जबकि इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।

4. लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

दोनों टीमों का स्क्वाड  

लखनऊ सुपरजायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, क्विंटन डिकॉक, मनीष पांडे, जेसन होल्डर, दुष्मंथा चमीरा, शाहबाज नदीम, मनन वोहरा, मोहसिन खान, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, आवेश खान, अंकित राजपूत, कृष्णप्पा गौतम, आयुष बडोनी, काइल मायर्स, कर्ण शर्मा, एविन लुईस, मयंक यादव और बी साई सुदर्शन।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान),  ईशान किशन, आर्यन जुयाल, स्पिनर- मयंक मार्कंडेय, सूर्यकुमार यादव, डिवालड ब्रेविस, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, अनमोलप्रीत सिंह, काइरन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, संजय यादव, टिम डेविड, फैबियन एलन, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, टाइमल मिल्स, अरशद खान, जयदेव उनादकट, रिले मेरेडिथ, बेसिल थंपी, मुरुगन अश्विन।

Tags:    

Similar News