IPL 2022: तीसरी जीत की उम्मीद में मैदान पर उतरेगी मुंबई इंडियंस, केकेआर से होगी भिड़ंत
आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आज 56 वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में मुंबई इंडियंस और केकेआर (MI vs KKR) की टीम आज आमने सामने होंगी।;
खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आज 56 वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में मुंबई इंडियंस और केकेआर (MI vs KKR) की टीम आज आमने सामने होंगी। बता दें कि, इस सीजन दोनों ही टीमें ज्यादा अच्छी लय में अब तक नजर नहीं आई। मुंबई ने अब तक टूर्नामेंट में 10 मैच खेले हैं जिसमे टीम को 2 में जीत जबकि 8 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, केकेआर ने 11 में से 4 मैचों में जीत जबकि 7 में हार का मुहं देखा है। ऐसे में आज दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। क्योंकि दोनों ही टीम टूर्नामेंट में बने रहना चाहती हैं।
1. कब होगा मुंबई इंडियंस बनाम केकेआर के बीच मैच?
मुंबई इंडियंस बनाम केकेआर के बीच खेले जाने वाला मैच आज यानी 9 मई को खेला जाएगा।
2. किस स्टेडियम पर होगी दोनों टीमों के बीच टक्कर?
DY Patil Stadium पर होगी मुंबई इंडियंस बनाम केकेआर के बीच भिड़ंत।
3. कितने बजे शुरू होगा मुंबई इंडियंस बनाम केकेआर के बीच मैच?
मुंबई इंडियंस बनाम केकेआर के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा जबकि इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।
4. मुंबई इंडियंस बनाम केकेआर के बीच होने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
मुंबई इंडियंस बनाम केकेआर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
दोनों टीमों का स्क्वाड
मुंबई इंडियंस: बल्लेबाज- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, आर्यन जुयाल, स्पिनर- मयंक मार्कंडेय, मुरुगन अश्विन, सूर्यकुमार यादव, डिवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, अनमोलप्रीत सिंह, काइरन पोलार्ड, डैनियन सैम्स, संजय यादव, टिम डेविड, फैबियन एलन, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, टाइमल मिल्स, अरशद खान, जयदेव उनादकट, रिले मेरेडिथ, बेसिल थंपी।
केकेआर: श्रेयस अय्यर, पैट कमिंस, अभिजीत तोमर, सैम बिलिंग्स, एलेक्स हेल्स, शिवम मावी, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन, अजिंक्य रहाणे , रिंकू सिंह, उमेश यादव, नीतीश राणा, अनुकुल रॉय, रसिख डार, रमेश कुमार, मोहम्मद नबी, अमन खान, चमिका करुणारत्ने, बाबा इंद्रजीत, अशोक शर्मा, प्रथम सिंह।