IPL 2022: मुंबई की तरफ से मौका ना मिलने पर नए अंदाज में नजर आए अर्जुन तेंदुलकर, वायरल हो रही हैं फोटो
इस आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में शामिल है। लेकिन मुंबई में उन्हें अभी तक किसी भी मुकाबले में खेलने का मौका नहीं दिया।;
खेल। इस आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में शामिल है। लेकिन मुंबई में उन्हें अभी तक किसी भी मुकाबले में खेलने का मौका नहीं दिया। क्रिकेट फैंस भी अर्जुन को मैदान पर खेलता देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीजन में ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। लेकिन अब तक ऐसा देखने को नहीं मिला। ऐसे में आज मुंबई का सामना शाम 7:30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। ये देख पाना बड़ा ही दिलचस्प होगा कि, क्या मुंबई इस मैच में अर्जुन को जगह देगी या नहीं।
Arjun Tendulkar बने शेफ
आईपीएल 2022 में अर्जुन तेंदुलकर अपने डेब्यू के लिए तरस गए हैं। इस सीजन में उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा। वहीं मुंबई इंडियंस भी इस सीजन बेहद खराब प्रदर्शन कर रही है और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। रोहित की अगुवाई वाली मुंबई टीम पर इस खराब प्रदर्शन के बाद सवाल भी उठाए जा रहे हैं। अब अर्जुन को आईपीएल के मैचों में मौका ना मिलने पर वह अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमे वह रसोई में कुछ बनाते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी इस फोटो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। बता दें कि, इस तस्वीर में अर्जुन चिकन को रोस्ट करते हुए दिख रहे हैं।