IPL Mega Auction 2022: मेगा ऑक्शन के दौरान ये खिलाड़ी हुए मालामाल, जानें बाकि क्रिकेटरों की स्थिति
आईपीएल (IPL 2022) के 15वें सीजन के मेगा ऑक्शन के दौरान कई खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है।;
खेल। आईपीएल (IPL 2022) के 15वें सीजन का मेगा ऑक्शन का आयोजन बैंगलोर में हुआ। इस बार आठ की बजाय दस टीमों ने इस बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। इसके साथ ही 10 फ्रेंचाइजी 600 खिलाड़ियों में से अपनी टीम चुनेंगी।
लोकी फर्ग्यूसन के खाते में भी बड़ी रकम
Gujrat Titans ने लोकी फर्ग्यूसन को 10 करोड़ में खरीदा।
Prasidh Krishna भी बिके
प्रसिद्ध कृष्णा को राजस्थान ने 10 करोड़ में खरीदा।
Deepak Chahar हुए मालामाल
14 करोड़ में दीपक चाहर को चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा।
अब तेज गेंदबाजों की बोली की हुई शुरुआत
सनराइजर्स हैदराबाद ने टी नटराजन को 4 करोड़ में खरीद कर अपनी टीम में क्या फिर से शामिल।
निकोलस पूरन भी हुए मालामाल
निकोलस पूरन को सनराइजर्स ने 10.75 करोड़ में खरीद लिया है।
मुंबई ने खरीदा ईशान किशन को
ईशान किशन को मुंबई ने 15. 25 करोड़ में फिर से खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया है।
Krunal Pandya को मिले 8.25 करोड़
क्रुणाल पंड्या को लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 8.25 करोड़ में खरीदा।
वानिंदु हसरंगा बिके 10.75 करोड़ में
श्रॉरीलंका के दिग्गज खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10.75 करोड़ में खरीद लिया है।
3:30 बजे फिर से शुरू होगी नीलामी की शुरुआत
ऑक्शनर हग एडमेड्स के अचानक तबीयत बिगड़ जाने के बाद नीलामी रोख दी गई थी लेकिन अब 3:30 बजे फिर से शुरू की जाएगी।
ऑक्शनर हग एडमेड्स स्टेज से गिरे
आईपीएल ऑक्शनर हग एडमेड्स की तबीयत अचानक बिगड़ जाने से वे स्टेज से नीचे गिर गए। इसके बाद मेगा ऑक्शन को अभी रोक दिया गया है।
हर्षल पटेल को मिली10.75 करोड़ की बड़ी रकम
हर्षल पटेल को रॉयल चैलेंजर्स ने 10.75 करोड़ में खरीदा।
Padikkal को राजस्थान ने शामिल किया अपनी टीम में
दिग्गज बल्लेबाज देवदत्त पड्डीकल को राजस्थान ने 7.75 करोड़ में खरीदा।
David Miller रहे Unsold
दिग्गज बल्लेबाज डेविड मिलर को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।
दिल्ली कैपिटल ने डेविड वॉर्नर को खरीदा
दिल्ली कैपिटल ने डेविड वॉर्नर को 6. 25 करोड़ में खरीद लिया है।
क्विंटन डी कॉक हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के
क्विंटन डी कॉक को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6. 75 करोड़ में खरीदा।
मोहम्मद शमी भी बिके
गुजरात टाइटन्स ने मोहम्मद शमी को 6. 25 करोड़ में खरीदा है।
श्रेयस अय्यर भी बिके
श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12. 25 करोड़ में खरीदा।
ट्रेंट बोल्ड बिके 8 करोड़ में
न्यूजीलैंड के स्टार दिग्गज तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ड को राजस्थान ने 8 करोड़ में खरीदा।
आर अश्विन बिके 5 करोड़ रुपये में
वहीं आर अश्विन को भी दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज किया था। जिसके बाद अब उसे राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ की कीमत में अपने पाले में किया है।
शिखर धवन पर लगी सबसे पहले बोली
इस मेगा ऑक्शन में सबसे पहले शिखर धवन पर सबसे पहली बोली लगी है। जहां उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये का था, इससे पहले उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज किया था। अब उन्हें पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में जगह दी है साथ ही उन्हें 8 करोड़ 25 लाख की बड़ी कीमत में खरीदा है।
आईपीएल की नीलामी का आगाज
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान सबसे पहले आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने अपने संबोधन के साथ कार्यक्रम को शुरु किया।