IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स को मिला ये घातक ऑलराउंडर, हार्दिक पांड्या से भी है खतरनाक!
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की इस बार मजबूत नजर आ रही है। टीम को एक ऐसा खतरनाक ऑलराउंडर मिल गया है जो अपनी गेंदबाजी के साथ बड़े शॉट लगाने के लिए भी जाना जाता है।;
खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की इस बार मजबूत नजर आ रही है। टीम को एक ऐसा खतरनाक ऑलराउंडर मिल गया है जो अपनी गेंदबाजी के साथ बड़े शॉट लगाने के लिए भी जाना जाता है। अब ये घातक ऑलराउंडर ऋषभ पंत के साथ उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स में खेलता नजर आने वाला है। ये खिलाड़ी गेंद के साथ बल्ले से भी जलवा दिखाने के लिए मशहूर है। अब इस खिलाड़ी के आ जाने से दिल्ली की टीम और मजबूत हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स अब पहली बार खिताब जीतने की उम्मीद में मैदान पर अपना जलवा दिखाने वाली है।
दिल्ली में हुई घातक खिलाड़ी की एंट्री
दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी के दौरान 10.75 करोड़ रूपए में जिस खतरनाक ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल किया है। वह कोई और नहीं बल्कि भारतीय स्टार खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ही हैं। यह ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से भी खतरनाक बल्लेबाजी करने का दम अपने अंदर रखता है। शार्दुल ठाकुर टीम इंडिया के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं। शार्दुल ठाकुर गेंद और बल्ले दोनों से ही शानदार प्रदर्शन करने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई बार भारतीय टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी करके मुकाबले जीते हैं। बता दें कि, शार्दुल ठाकुर को लॉर्ड ठाकुर के नाम से भी जाना जाता है।
हार्दिक पांड्या से भी घातक है ये खिलाड़ी
गौरतलब है कि, लॉर्ड शार्दुल ठाकुर के नाम से मशहूर दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ की बड़ी रकम में उनको खरीदा है। आईपीएल मेगा ऑक्शन के दौरान शार्दुल को खरीदने के लिए दिल्ली और पंजाब किंग्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लेकिन अंत में दिल्ली ने बाजी मार डाली और शार्दुल को खरीद लिया। इससे पहले शार्दुल को चेन्नई ने 2.60 करोड़ में खरीदा था। शार्दुल ने इस आईपीएल के लिए अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये का रखा था।