IPL 2022: इस आईपीएल नई जर्सी में दिखेगी दिल्ली कैपिटल्स की टीम, सामने आई तस्वीर

आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रही है। ऐसे में सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। बता दें कि, इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 29 मई 2022 को खेला जाएगा। इस नए सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम पूरी तरह से नए लुक में दिखने वाली है।;

Update: 2022-03-12 07:32 GMT

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रही है। ऐसे में सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। बता दें कि, इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 29 मई 2022 को खेला जाएगा। इस नए सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम पूरी तरह से नए लुक में दिखने वाली है। टीम ने नई जर्सी को सोशल मीडिया पर साझा भी कर दिया है।

नए लुक में दिखेगी दिल्ली की टीम

दरअसल, दिल्ली फ्रेंचाइजी ने इस आईपीएल सीजन के लिए अपनी नई जर्सी को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए नई जर्सी को लॉन्च कर दिया है। जर्सी के फ्रंट साइड में टाइगर की दहाड़ वाला निशान बना हुआ है जबकि पीछे की तरफ पंजे छपे हैं।

पंत संभालेंगे टीम की कमान

दिल्ली कैपिटल्स की कमान भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के हाथों में है। वह अपनी टीम को पहली बार खिताब जीतने की उम्मीद में मैदान पर जल्द उतरने वाले हैं। दिल्ली ने अब तक सिर्फ एक बार 2020 सीजन में खिताबी मुकाबला खेला था। उस दौरान दिल्ली को फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि, दिल्ली टीम ने अब तक 6 बार प्लेऑफ खेले हैं लेकिन इस दौरान एक भी बार फाइनल मुकाबला नहीं जीता।

Tags:    

Similar News