IPL 2022: कीरोन पोलार्ड के खराब प्रदर्शन पर भड़के फैंस, सोशल मीडिया के जरिए निकाली भड़ास

साल 2010 में कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने खरीद कर अपनी टीम में में शामिल किया था। पिछले 13 सालों से लगातार पोलार्ड मुंबई का हिस्सा बने हुए हैं।;

Update: 2022-04-03 11:58 GMT

खेल। साल 2010 में कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने खरीद कर अपनी टीम में में शामिल किया था। पिछले 13 सालों से लगातार पोलार्ड मुंबई का हिस्सा बने हुए हैं। पोलार्ड ने आईपीएल (IPL) में अब तक 180 मुकाबले खेले हैं। जिसमे उनके नाम 3293 रन और 66 विकेट दर्ज है। इस घातक ऑलराउंडर ने मुंबई इंडियंस के लिए कई मैच जिताऊ पारियां भी खेली हैं। लेकिन इस बार के आईपीएल सीजन में हुए अब तक 2 मुकाबलों में उनका बल्ला शांत रहा है। राजस्थान के खिलाफ हुए मुकाबले में भी मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा।

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए पोलार्ड ने अपने चार ओवेरों में 46 रन दिए। और फिर बल्लेबाजी करते समय उनके बल्ले से 24 गेंदों में सिर्फ 22 रन ही निकले। इस दौरान उनको काफी धीमा खेलते हुए देखा गया। शुरुआती कुछ बॉल में तो वह 1 रन बनाने के लिए भी मजबूर दिखे। शायद उनकी इस धीमी पारी की वजह से ही मुंबई को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा हो।  


पोलार्ड के इस खराब प्रदर्शन के बाद ट्विटर पर मुंबई इंडियंस के फैंस अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। वह पोलार्ड इस प्रदर्शन से बेहद नाराज हैं। कुछ फैंस तो उनको टीम से बाहर करने की बात कह रहे हैं। क्योंकि पोलार्ड अब तक हुए सभी मुकाबलों में गेंद और बल्ले दोनों से ही फ्लॉप साबित हुए हैं। बता दें कि, मुंबई इंडियंस ने इस बार के मेगा ऑक्शन से पहले ही पोलार्ड को वापिस टीम में रिटेन कर लिया था। टीम ने पोलार्ड को इस बार 6 करोड़ में रिटेन किया था।   

Tags:    

Similar News