IPL के बाद पंचायत चुनाव में ड्यूटी करते नजर आए MS Dhoni, लोगों में फोटो खिंचवाने की लगी होड़

झारखंड में इस समय पंचायत चुनाव चल रहे हैं। इस बीच यहां ड्यूटी कर रहे अधिकारियों में एक शख्स ऐसा भी था जो हूबहु धोनी की तरह दिख रहा था। उसे देखकर कई लोग धोखा खा गए, कई लोगों ने तो उन्हें धोनी समझकर मुलाकात भी की।;

Update: 2022-05-27 06:48 GMT

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में चार बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) इस सीजन से बाहर हो गई है। निराशाजनक प्रदर्शन के कारण टीम प्लेऑफ (Playoff) में नहीं पहुंची, ऐसे में कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) अपने घर रांची लौट आए हैं। इसी बीच एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, इसमें एमएस धोनी जैसा दिखने वाला शख्स झारखंड में पंचायत चुनाव (Jharkhand Panchayat Chunav) में ड्यूटी करता नजर आ रहा है।

बता दें कि, झारखंड में इस समय पंचायत चुनाव चल रहे हैं। इस बीच यहां ड्यूटी कर रहे अधिकारियों में एक शख्स ऐसा भी था जो हूबहु धोनी की तरह दिख रहा था। उसे देखकर कई लोग धोखा खा गए, कई लोगों ने तो उन्हें धोनी समझकर मुलाकात भी की। हालांकि, इश शख्स का नाम विवेक कुमार (Vivek Kumar) है, जो सीसीएल में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात हैं।


वहीं विवेक को कई लोगों ने एमएस धोनी समझा और उनके साथ लोगों में तस्वीर खिंचवाने की होड़ भी लग गई। साथ ही उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है। जिसने भी विवेक को देखा हर कोई हैरान रह गया, सोशल मीडिया यूजर्स का भी कुछ इसी तरह का हाल है।

गौरतलब है कि आईपीएल के 15वें सीजन के शुरु होते ही एमएस धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी। लेकिन बाद में रवींद्र जडेजा के बीच में ही कप्तानी छोड़ने के बाद उन्होंने फिर कप्तानी संभाली। प्वाइंट टेबल में धोनी की टीम 9वें नंबर पर रही, वहीं उनके फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि वो आईपीएल के 2023 सीजन में भी नजर आएंगे।

Tags:    

Similar News