IPL 2022: विराट कोहली के साथ हाथापाई करने वाला व्यक्ति हुआ गिरफ्तार, देखें-Video
आरसीबी और मुंबई इंडियंस (RCB vs MI ) के बीच शनिवार को मुकाबला खेला गया। आईपीएल 2022 (IPL 2022) के इस 18वें मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे सब हैरान हैं।;
खेल। आरसीबी और मुंबई इंडियंस (RCB vs MI ) के बीच शनिवार को मुकाबला खेला गया। आईपीएल 2022 (IPL 2022) के इस 18वें मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे सब हैरान हैं। हुआ ये की मुकाबले के दौरान मैदान में घुसकर कर एक व्यक्ति ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ हाथापाई करने की कोशिश की। लेकिन अब उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नाम का हुआ खुलासा
यहां के एक पुलिस वाले ने रविवार के दिन उस व्यक्ति का नाम दशरथ जाधव (Dashrath Jadhav) बताया है जो महाराष्ट्र के सतारा जिले का रहने वाला है। इस घटना का अब सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। यह व्यक्ति विराट कोहली को मुक्का मारने के बाद रोहित शर्मा की ओर भी बढ़ने लगा था। तलेगांव थाने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मधुकर सावंत (Madhukar Sawant) ने बताया कि जाधव पर आईपीसी की धारा 447 और 353 के तहत आरोप लगाया गया है। वह कथित तौर पर पुलिसकर्मियों के साथ विवाद में भी शामिल रहा था।
गौरतलब है कि आइपीएल 2022 के 18वें मुकाबले में मुंबई की भिड़ंत आरसीबी के साथ हुई। इस मुकाबले में मुंबई ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 151 रन जड़े। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 18.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर शानदार 7 विकेट से जीत दर्ज की।