MI vs SRH: ऐसी होगी मुंबई और हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। बता दें कि, इस मैदान पर अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमे 6 मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने यहां जीत दर्ज की है।;

Update: 2022-05-17 05:58 GMT

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) को अपना विजेता जल्द ही मिल जाएगा। क्योंकि अब सभी टीमों के बीच प्लेऑफ में जाने के लिए मैच खेले जा रहा हैं। ऐसे में टीमें कड़ी मेहनत कर रही हैं। ताकि शानदार प्रदर्शन करने के बाद प्लेऑफ में जगह बनाई जा सके। आज यानी 17 मई को आईपीएल में 1 मैच खेला जाएगा। इस मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत आज सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) से होगी। बता दें कि, मुंबई इंडियंस का यह सीजन बेहद खराब रहा है। टीम प्लेऑफ की दौड़ से भी बाहर हो गई हैं। जबकि हैदराबाद ने भी कुछ खास कमाल नहीं किया। गौरतलब है कि, मुंबई इस टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है, टीम सिर्फ अपने बचे हुए लीग मुकाबले खेल रही है। ऐसे में रोहित की टीम मुंबई हैदरबाद को कड़ी टक्कर देकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर करना चाहेगी।

ऐसा होगा पिच का मिजाज

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। बता दें कि, इस मैदान पर अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमे 6 मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने यहां जीत दर्ज की है। जिसके बाद पता लगाया जा सकता है की यहां टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला करेगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, टी नटराजन।

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्स, रिले मेरेडिथ।

Tags:    

Similar News