IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स में इस खतरनाक बल्लेबाज की हुई वापसी, अस्पताल से मिली छुट्टी
दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब एक अच्छी खबर सामने आई है। टीम के स्टार और युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।;
खेल। इस आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ज्यादा अच्छी लय में नजर नहीं आई। टीम को जिस प्रदर्शन के लिए जाना जाता है, वैसा प्रदर्शन दिल्ली की तरफ से अब तक नहीं दिखा। बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के रूप में पहले ही झटका लग गया था। वह बीमार होने की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती थे। जिस वजह से दिल्ली को मुकाबलों के दौरान उनकी कमी खल रही थी। लेकिन शॉ की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली को 16 मई यानी सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेलना है। उम्मीद है की इस अहम मुकाबले में पृथ्वी शॉ फिर से एक बार मैदान पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
पृथ्वी शॉ को मिली अस्पताल से छुट्टी
दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब एक अच्छी खबर सामने आई है। टीम के स्टार और युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वे टाइफाइड से ठीक हो चुके हैं। ऐसे में इस बड़ी जानकारी को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने ट्विटर पर साझा किया है। दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहां कि, 'दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को उस अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जहां उनका टाइफाइड के कारण इलाज चल रहा था। शॉ उस टीम होटल में वापस आ गए हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम उनका अच्छे से ध्यान रख रही है'।