IPL 2022: मुंबई इंडियंस के लिए आई राहत भरी खबर, टीम से जुड़ा ये घातक बल्लेबाज
आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरुआत शानदार अंदाज में हो चुकी है। सभी टीमें एक दूसरे के खिलाफ भिड़ने के लिए तैयार हैं। सीजन 15 के पहले मुकाबले में केकेआर (KKR) ने चेन्नई को 6 विकेट से मात दी।;
खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरुआत शानदार अंदाज में हो चुकी है। सभी टीमें एक दूसरे के खिलाफ भिड़ने के लिए तैयार हैं। सीजन 15 के पहले मुकाबले में केकेआर (KKR) ने चेन्नई को 6 विकेट से मात दी। जबकि रविवार यानी आज 2 मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें दिन के पहला मुकाबला दिल्ली बनाम मुंबई और दूसरा मुकाबला पंजाब बनाम बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। दिन के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम मैदान पर धमाकेदार अंदाज में उतरने वाली है। दोनों ही टीमों ने अभी से कमर कस ली है। दिल्ली और मुंबई का मुकाबला सबसे कुछ ही देर बाद शुरू होने वाला है। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर भी देखने को मिलेगी। लेकिन इसी बीच मुंबई की टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टीम के खतरनाक बल्लेबाज की टीम में वापसी हो गई है। आइए जाने कौन है वो बल्लेबाज।
मुंबई की टीम हुई और भी मजबूत
मुंबई इंडियंस में ओपनिंग मुकाबले से पहले मुंबई ही खुशखबरी सामने आ गई। टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अब टीम के जुड़ गए हैं। वे चोट लगने के कारण नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपना रिहैबिलिटेशन कर रहे थे। सूर्यकुमार यादव वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के तीसरे मुकाबले के बाद से ही टीम से बाहर चले गए थे। मुकाबले के दौरान सूर्यकुमार के अंगूठे में चोट लग गई थी। जिसके बाद उनको आराम करने को कहा गया था। हालांकि, अभी यह साफ़ नहीं हुआ की सूर्यकुमार दिल्ली के खिलाफ आज खेले जाने वाले मुकाबले में खेलेंगे या नहीं। लेकिन उनकी वापसी के बाद मुंबई इंडियंस टीम अब और भी मजबूत नजर आ रही है उम्मीद है की वह आलगे मुकाबलों में टीम का हिस्सा बने।