आखिर क्यों दुखी हैं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या?, शेयर किया ये इमोशनल Video
मुंबई इंडियंस अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक को इस बार टीम में रिटेन नहीं करेगी, लेकिन कई फैंस उम्मीद जता रहे थे कि इस खिलाड़ी को आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में वापस खरीद लिया जाएगा, लेकिन अब ये साफ हो गया है कि हार्दिक अब दूसरी टीम से खेलते हुए नजर आएंगे उन्हें मुंबई इंडियंस ने इस बार रिटेन नहीं किया।;
खेल। आईपीएल की सभी पुरानी टीमों ने 30 नवंबर को अपने खिलाड़ियों की रिटेंशनल लिस्ट बीसीसीआई (BCCI) को दे दी है। 5 बार चैंपियन रह चुकी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), सूर्यकुमार यादव और किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) को टीम में रिटेन किया है।
मुंबई से पांड्या की विदाई
बता दें कि, मुंबई इंडियंस अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक को इस बार टीम में रिटेन नहीं करेगी, लेकिन कई फैंस उम्मीद जता रहे थे कि इस खिलाड़ी को आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में वापस खरीद लिया जाएगा। अब ये साफ हो गया है कि हार्दिक अब दूसरी टीम में खेलते हुए नजर आएंगे उन्हें मुंबई इंडियंस ने इस बार रिटेन नहीं किया है।
मुंबई में रिटेन नहीं किए जाने पर पांड्या ने जताया दुःख
पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। इसमें मुंबई इंडियंस के साथ बिताए पलों को दिखाया गया है हार्दिक को साल 2015 में नीलामी के दौरान मुंबई ने खरीदा था, फिर उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें भारतीय टीम में भी शामिल किया गया था। पांड्या ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, " मैं इन यादों को जीवन भर याद रखूंगा, मैंने टीम में रहते हुए जो दोस्त बनाए हैं, जो दोस्ती बनी हैं, लोग, फैंस मैं उनका हमेशा आभारी रहूंगा। मैं सिर्फ एक खिलाड़ी ही नहीं बल्कि एक इंसान के तौर पर भी बड़ा हुआ हूं"।
आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव को टीम में रिटेन किया है। वहीं ऑलराउंडर पोलार्ड भी फ्रेंचाइजी ने टीम मे बरकरार रखा है। चार खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद मुंबई इंडियंस आगामी मेगा ऑक्शन में 48 करोड़ रुपए की बकाया राशि के साथ जाएगी।