IPL 2022: फ्रेंचाइजी की हरकत पर भड़के कप्तान संजू, ओछी हरकत के बाद RR ने बदली पूरी टीम
आईपीएल (IPL 2022) सीजन 15 का पहला मुकाबला आज शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) हमेशा से ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खिलाड़ियों के फोटो और वीडियो साझा करती रहती है।;
खेल। आईपीएल (IPL 2022) सीजन 15 का पहला मुकाबला आज शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) हमेशा से ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खिलाड़ियों के फोटो और वीडियो साझा करती रहती है। इस दौरान कई बार तो किसी खिलाड़ी को ट्रोल किया जाता है तो किसी की तारीफ। ऐसा ही एक फोटो शुक्रवार के दिन राजस्थान बे अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया। जिसमे फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) की एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो को देखने के बाद कप्तान संजू ने फ्रेंचाइजी को लताड़ लगाई तो उनका ट्वीट ही डिलीट कर दिया गया।
अनफॉलो किया अकाउंट
27 साल के संजू सैमसन इस आईपीएल सीजन राजस्थान की कमान संभालेंगे। टीम ने उनको 14 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में फिर से रीटेन किया है। उनकी एक तस्वीर राजस्थान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शुक्रवार को साझा की। सैमसन को फ्रेंचाइजी की यह हरकत पसंद नहीं आई और उन्होंने इस अकाउंट को अनफॉलो कर दिया।
संजू की इस फोटो को एडिट करके साझा किया गया था। जिसमे उनके सिर पर एक पगड़ी बांधी दिखाई दे रही है जबकि कानों में भी कुछ ईयरिंग्स जैसी चीज नजर आ रही है। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है 'क्या खूब लगते हो"। संजू सैमसन साल 2013 से इस लीग का हिस्सा बने हुए हैं। उन्होंने आईपीएल में अब तक 121 मुकाबले खेले हैं। जिसमे उनके बल्ले से 3068 रन भी निकले हैं। वहीं 3 शतक समेत 15 अर्धशतक भी आईपीएल में उनके नाम दर्ज हैं।