IPL 2023 Final Match: शुभमन गिल बने CSK के लिए खतरे की घंटी, अहमदाबाद में हो जाते हैं खतरनाक
IPL 2023: गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच आईपीएल का फाइनल मैच (IPL 2023 Final Match) आज शाम साढ़े सात बजे से अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स को सबसे ज्यादा खतरा शुभमन गिल (Shubman Gill) से होगा। गुजरात टाइटंस के इस विस्फोटक बल्लेबाज शुभमन गिल ने इस पूरे सीजन में दमदार पारियां खेली हैं। खास बात है कि अहमदाबाद में तो गिल का रिकॉर्ड और भी शानदार रहा है। पढ़िये रिपोर्ट...;
IPL Final Match 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2023 का फाइनल मैच आज शाम 7:30 बजे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Superkings) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच खेला जाएगा। क्वालीफायर 2 के पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 62 रनों से हराकर आईपीएल 2023 के फाइनल में प्रवेश किया है। इस मुकाबले में शुभमन गिल ने 60 गेंदों पर 129 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। आईपीएल 16वें सीजन में शुभमन गिल का बल्ला खूब गरजा है। अगर 28 मई के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ शुभमन गिल के बल्ले से रन बरसते हैं, तो धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है। ऐसे में चेन्नई सुपरकिंग्स का एक और आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना टूट भी सकता है।
फाइनल में गिल के बल्ले से बन सकते हैं कई रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल को उनका घरेलू मैदान (Homeground) खूब रास आता है। शुभमन गिल जब भी इस मैदान पर खेलते हैं, तो कोई न कोई रिकॉर्ड अवश्य बना देते हैं। शुभमन गिल ने भारत (India) के लिए खेलते हुए गुजरात टाइटंस के घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में एक टेस्ट शतक और एक टी-20 शतक जड़ा है। गिल ने इस मैदान पर क्वालीफायर 2 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ 60 गेंदों पर 10 छक्के और 7 चौके की मदद से 129 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट (Strike Rate) 215 का रहा। ऐसे में चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने शुभमन गिल को रोकने की बड़ी चुनौती होगी।
अहमदाबाद में गिल का शानदार रिकॉर्ड
साल 2023 में शुभमन गिल का गुजरात के अहमदाबाद में शानदार रिकॉर्ड रहा है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने 2023 में अबतक चार शतकीय परियां खेली हैं।
• गिल ने फरवरी में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी-20 मैच में 126 रन की नाबाद पारी खेली थी।
• शुभमन गिल ने मार्च 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में 128 रन की पारी खेली थी।
• आईपीएल 2023 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गिल ने 101 रन बनाकर शतक जड़ा था।
• 26 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालीफायर 2 मैच में गिल ने आईपीएल 2023 में 129 रन की पारी खेलकर अपना तीसरा शतक जड़ा।
आईपीएल 2023 में गिल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
• आईपीएल प्लेऑफ में शतक लगाने वाले गिल सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बना गए हैं। गिल ने 23 साल और 260 दिन की उम्र में यह शतक लगाया है।
• शुभमन गिल आईपीएल प्लेऑफ में शतक लगाने वाले सातवें खिलाड़ी हैं।
• आईपीएल प्लेऑफ में 49 गेंदों पर सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से गिल के नाम। इसके पहले ऋद्धिमान साहा और रजत पाटीदार ने 49 गेंदों पर शतक जड़ा था।
• आईपीएल के एक ही सीजन में 3 शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। इसके पहले विराट कोहली और जॉस बटलर ने 4-4 शतक जड़ा है।
• शुभमन गिल ने आईपीएल प्लेऑफ की एक पारी में सबसे अधिक 10 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
इसके पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से साहा, क्रिस गेल, वीरेंद्र सहवाग, शेन वॉटसन के नाम पर था। इन्होंने एक पारी में 8-8 छक्के जड़े थे।
शुभमन गिल ने अबतक आईपीएल 2023 के 16 मैचों तीन शतकों के साथ में 60.79 की औसत, 156 की स्ट्राइक रेट से 851 रन बनाए हैं। इस दौरान गिल ने 78 चौके और 33 छक्के जड़े हैं। अगर गिल आज 123 रन की पारी खेलने में सफल रहते हैं, तो वह एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने 2016 में 973 रन बनाए थे, इस दौरान चार शतक भी जड़े थे। गिल अब तक तीन शतकों के साथ 851 रन बनाकर ऑरेंज कैप का तमगा भी अपने नाम कर चुके हैं। विराट का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें 123 रन और बनाने होंगे। अगर वह ऐसा करने में सफल रहते हैं, तो वह एक और कीर्तिमान रच देंगे।