IPL नीलामी: इन खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, कौन साबित होगा सबसे महंगा खिलाड़ी!

चेन्नई में क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी गुरुवार को होगी। इस नीलामी के लिए 1097 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 292 को शॉर्टलिस्ट किया गया है।;

Update: 2021-02-18 05:30 GMT

खेल। चेन्नई में क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग  2021 (IPL 2021) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी गुरुवार को होगी। इस नीलामी के लिए 1097 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 292 को शॉर्टलिस्ट किया गया है। बता दें कि आईपीएल की आठ फ्रेंचाइजी हैं, जो 61 स्थानों को भरने के लिए बोली लगाएंगी। नीलामी सूची में 164 भारतीय, 125 विदेशी और एसोसिएट देशों के तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है। नीलामी में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनपर फ्रेंचाइजी और क्रिकेट फैंस का खास फोकस होगा । इन में मुख्य तौर पर हैं, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (Steve Smith), दक्षिण अफ्रीका के ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell), इंग्लैंड के डेविड मलान (Dawid Malan), जेसन रॉय (Jason Roy), भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh), केदार जाधव (Kedar Jadhav) के अलावा पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun tendulkar)।

दरअसल 2008 से 2018 तक न्यूजीलैंड के रिचर्ड मैडले (Richard Madley) ने नीलामकर्ता की भूमिका निभाई थी। जिसके बाद 2019 में इंग्लैंड के हग एडमीड्स ने उनसे ये जिम्मेदारी ली। हग एडमीड्स (hugh edmeades) इस बार भी नीलामकर्ता की भूमिका में नजर आएंगे। गुरुवार को 3 बजे शुरू होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) नेटवर्क पर होगा।नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग Disney + Hotstar पर देखी जा सकेगी। हॉटस्टार ने रिलायंस जियो (Relience Jio) के साथ लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming) करने की भी व्यवस्था की है। जियो के ग्राहक इसे मुफ्त में देख सकेंगे।


नीलामी में 292 खिलाड़ियों में से 169 का बेस प्राइस 20 लाख रुपये, 4 खिलाड़ियों का 30 लाख रुपये, 6 खिलाड़ियों का 40 लाख रुपये, 65 खिलाड़ियों का 50 लाख रुपये, और 15 खिलाड़ियों का 75 लाख रुपये तय किया गया है। इसके अलावा 11 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1 करोड़, 12 खिलाड़ियों का 1.5 करोड़ और 10 खिलाड़ियों का 2 करोड़ रुपये है। वहीं कुल 10 खिलाड़ी का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। इसमें से 2 भारतीय और 8 विदेशी क्रिकेटर्स हैं। वहीं, 1.5 करोड़ के बेस प्राइस की लिस्ट में 12 खिलाड़ी है। इसमें सभी विदेशी खिलाड़ी है। 1 करोड़ के बेस प्राइस की लिस्ट में 11 खिलाड़ी हैं। इसमें से 2 भारत के और 9 विदेशी खिलाड़ी हैं। वहीं, 15 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 75 लाख रुपये है।

किस टीम के पास कितना पैसा

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के पास 10.75 करोड़ रुपये बचे हैं। वो अनकैप्ड प्लेयर्स पर दांव लगाना चाहेगी। दूसरे नंबर की सबसे ज्यादा पैसे वाली आरसीबी (Royal Challengers Bangalore) के पास 35.4 करोड़ की रकम है। फ्रेंचाइजी डेविड मलान जैसे खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के पर्स में 37.85 करोड़ रुपये हैं। राजस्थान रॉयल्स ग्लेन मैक्सवेल जैसे हिटर को अपनी टीम में लेने की कोशिश करेगी। हालांकि ग्लेन मैक्सवेल रॉयल चैलेंजर बैगलोर के साथ खेलने की इच्छा जता चुके हैं, लेकिन कौन सी प्रेंचाइजी उनको अपने खेमे में करने में कामयाबी होती है यह तो नीलामी में तय होगा।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पास 15.35 करोड़ रुपये हैं। सीजन से पहले श्रीलंका के गेंदबाज लसिथ मलिंगा रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं। मुंबई इंडियंस मलिंगा का विकल्प तलाशना चाहेगी। पर्स में सबसे ज्यादा पैसे रखने वाली पंजाब किंग्स नाम के साथ इस बार उतरने वाली किंग्स इलेवन पंजाब के पास 53.20 करोड़ रुपये हैं। पंजाब ने ग्लेन मैक्लवेल को रिलीज कर दिया है। फ्रेंचाइजी जेसन रॉय जैसे स्टार पर दांव लगा सकती है।

वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने अपने 6 विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन किया है। उसके पास 10.85 करोड़ रुपये बचे हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के पास महज 13.40 करोड़ रुपये बचे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो उसके पर्स में 19.90 करोड़ रुपये बचे हैं।

Tags:    

Similar News