IPL Auction 2022 में नहीं खेलेंगे ये दिग्गज, क्रिस गेल समेत ये खिलाड़ी हुए बाहर

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए मेगा ऑक्शन (Mega Auction) की शुरुआत 12-13 फरवरी को बेंगलुरु में होगी। इस बार विश्व के कुल 1,214 खिलाड़ियों ने आईपीएल (IPL) की नीलामी में शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।;

Update: 2022-01-23 07:39 GMT

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए मेगा ऑक्शन (Mega Auction) की शुरुआत 12-13 फरवरी को बेंगलुरु में होगी। इस बार विश्व के कुल 1,214 खिलाड़ियों ने आईपीएल (IPL) की नीलामी में शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। लेकिन इस नीलामी में बेन स्टोक्स (Ben Stokes), क्रिस गेल (Chris Gayle), मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) समेत जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) का नाम शामिल नहीं है। ये सभी दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल 2022 का हिस्सा नहीं रहेंगे। वहीं गेल की भी अब आईपीएल में खेलने की उम्मीद बहुत कम हैं। पिछले सीजन भी गेल ने कुछ ही मुकाबले खेले थे।

रजिस्ट्रेशन के लिए 20 जनवरी थी आखिरी तारीख

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 20 जनवरी थी। अब तक 19 देशों के 1,214 खिलाड़ियों ने इस मेगा ऑक्शन का हिस्सा बनने के लिए पंजीकरण करवाया है। इसमें भारत के 896 और विदेश के 318 खिलाड़ी शामिल हैं।

पहली सूची में 1,214 खिलाड़ी शामिल

मेगा ऑक्शन की पहली सूची में जो 1,214 खिलाड़ी शामिल हैं, उनमें 270 खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो अपने देश के लिए कम से कम एक मुकाबला खेले हैं। वहीं 903 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेला। इसमें 41 खिलाड़ी ऐसे देशों से हैं, जिस देश की टीम को टेस्ट क्रिकेट खेलने तक की अनुमति भी नहीं है। ये टीमें सिर्फ टी-20 या वनडे मुकाबले ही खेलती हैं।

आईपीएल की एक टीम ज्यादा से ज्यादा 25 और कम से कम 18 खिलाड़ियों को अपनी से जोड़ सकती है। इस लिहाज से सभी 10 टीमें मिलकर अधिकतम 250 खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं। इसमें से 33 खिलाड़ियों को पहले ही रीटेन किया जा चूका है।

Tags:    

Similar News