IPL Auction 2022 के लिए DC से MI तक, जानें रिटेंशन के बाद किसके खाते में है कितनी रकम

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन पिछले साल 30 नवंबर को हो गई थी। आईपीएल (IPL) की 8 टीमों को 4 खिलाड़ियों को अपनी टीम में रिटेन करने की इजाजत दी थी। चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, केकेआर समेत दिल्ली कैपिटल्स ने 4-4 खिलाड़ियों को अपनी टीम में रिटेन किया है।;

Update: 2022-01-21 10:39 GMT

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन पिछले साल 30 नवंबर को हो गई थी। आईपीएल (IPL) की 8 टीमों को 4 खिलाड़ियों को अपनी टीम में रिटेन करने की इजाजत दी थी। चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, केकेआर समेत दिल्ली कैपिटल्स ने 4-4 खिलाड़ियों को अपनी टीम में रिटेन किया है। जबकि आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स ने 3-3, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने 2-2 खिलाड़ियों को टीम में वापिस जगह दी है। बता दें कि, आईपीएल से जुड़ी 2 नई फ्रैंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद को रिलीज किए गए खिलाड़ियों में से खरीदने की डेडलाइन दी गई है।

लखनऊ-अहमदाबाद ने इन खिलाड़ियों को किया शामिल

आईपीएल 2022 के लिए जुड़ी नई टीम अहमदाबाद ने हार्दिक पांड्या, राशिद खान समेत शुभमन गिल को अपनी टीम में शामिल किया हैं। वहीं, लखनऊ ने केएल राहुल, रवि बिश्नोई समेत मार्कस स्टोइनिस को जगह दी है। रिटेंशन के बाद अब हम सभी आईपीएल की 10 टीमों की राशी पर नजर डालते हैं। टीमों के पास अब कितनी जमा राशि है, जिससे वह मेगा ऑक्शन के दौरान खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं।

रिटेन किए गए खिलाड़ियों का समीकरण

CSK: रवींद्र जडेजा 16 करोड़, एमएस धोनी 12 करोड़, मोईन अली 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ 6 करोड़।

DC: ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल 9 करोड़, पृथ्वी शॉ 7.5 करोड़, एनरिक नोर्ट्जे 6.5 करोड़।

KKR: आंद्रे रसेल 12 करोड़, वेंकटेश अय्यर 8 करोड़, वरुण चक्रवर्ती 8 करोड़, सुनील नरेन 6 करोड़।

RCB: विराट कोहली 15 करोड़, ग्लेन मैक्सवेल को 11 करोड़ जबकि मोहम्मद सिराज को 7 करोड़।

PK: मयंक अग्रवाल 14 करोड़, अर्शदीप सिंह 4 करोड़।

RR: संजू सैमसन 14 करोड़, जोस बटलर 10 करोड़ और यशस्वी जायसवाल 4 करोड़।

MI: रोहित शर्मा 16 करोड़, जसप्रीत बुमराह 12 करोड़, सूर्यकुमार यादव 8 करोड़, पोलार्ड 6 करोड़।

SRH: केन विलियमसन 14 करोड़, उमरान मलिक 4 करोड़, अब्दुल समद 4 करोड़।

Lucknow: केएल राहुल 15 करोड़, स्टोइनिस 11 करोड़ और रवि बिश्नोई 4 करोड़।

Ahmedabad: हार्दिक पांड्या 15 करोड़, शुभमन गिल 7 करोड़ और राशिद खान 15 करोड़।

10 टीमों के पास बची रकम

. पंजाब किंग्स के पास- 72 करोड़

. सनराइजर्स के पास- 68 करोड़

. राजस्थान रॉयल्स के पास- 62 करोड़

. आरसीबी के पास-57 करोड़

. मुंबई के पास-48 करोड़

. चेन्नई के पास- 48 करोड़

. केकेआर के पास-48 करोड़

. दिल्ली कैपिटल्स के पास- 47.5 करोड़

. लखनऊ के पास- 60 करोड़

. अहमदाबाद के पास-53 करोड़

Tags:    

Similar News